उस लड़की ने मुझपर रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई, युवक ने खुद को मार ली गोली, हुई मौत

उस लड़की ने मुझपर रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई, युवक ने खुद को मार ली गोली, हुई मौत

उस लड़की ने मुझपर रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई, युवक ने खुद को मार ली गोली, हुई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 16, 2021 6:40 am IST

नईदिल्ली। एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम छावला के गोयला खुर्द स्थित अपने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शख्स के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि एक महिला और उसके पिता ने उसके खिलाफ झूठी रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: बाजार में लगी भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक, आग ​पर पाया काबू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक सांगवान ने शाम करीब चार बजे सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की। गोयला खुर्द के रहने वाले दीपक को गोली लगने के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। लेकिन पीड़ित स्टेटमेंट देने की स्थिति में नहीं था। जांच में पता चला कि उसने पिस्टल से खुद को गोली मारकर घायल किया है।

ये भी पढ़ें: सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से पीड़ित एक और मरीज …

पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्टल और दो गोलियों के साथ एक खोल भी मिला है। सभी सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वारदात स्थल से एक सूइसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ। इसमें मृतक ने लिखा है कि महावीर एन्क्लेव में रहने वाली एक महिला और उसके पिता ने उस पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। मृतक ने उक्त महिला को दो लाख रुपये दिए थे। महिला ने यह पैसे मृतक को चेक के जरिए वापस किए। लेकिन चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद मृतक ने महिला पर कोर्ट में केस कर दिया।

ये भी पढ़ें: फेयरनेस क्रिम लगाने से पहले सावधान! राजधानी पुलिस न…

जब महिला को कोर्ट का समन मिला तो महिला और उसके पिता ने मृतक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। मृतक ने लिखा है कि लड़की ने उस पर रेप की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। जांच में पता चला है कि लड़की ने सागरपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com