‘भारतीयों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’, ऐसा लिखकर ये चीनी कंपनी बेच रही टीशर्ट

चीन और भारत के रिश्ते बीते कुछ सालों से काफी तनाव भरे रहे हैं और अब इसकी खीज चीनी कपड़ा कंपनी के प्रॉडक्ट में साफ नजर आ रही है।

‘भारतीयों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’, ऐसा लिखकर ये चीनी कंपनी बेच रही टीशर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 25, 2021 2:59 am IST

JNBY China company news

नई दिल्ली,24 सितंबर 2021। चीन और भारत के रिश्ते बीते कुछ सालों से काफी तनाव भरे रहे हैं और अब इसकी खीज चीनी कपड़ा कंपनी के प्रॉडक्ट में साफ नजर आ रही है। चीन की लोकप्रिय फैशन ब्रांड JNBY कपड़ों पर भारत के खिलाफ अपमानित शब्दों का उपयोग कर बेच रही है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एम सुधीरन ने केपीसीसी की राजनीति मामलों की समिति से इस्तीफा दिया

इस चीनी ब्रांड की एक टीशर्ट की तस्वीर को एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर की है जिसमें लिखा गया है, ‘पूरी जगह भारतीयों से भरी हुई है, ”मैं बंदूक लेकर उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।”

लोगों ने कपड़ों पर कंपनी के इस तरह के विवादित और भड़काऊ स्लोगन लिखने पर नाराजगी जताई है, इतना ही नहीं चीनी ब्रांड जेएनबीवाई इन दिनों बच्चों के कपड़ों पर भी इस्तेमाल होने वाले शब्दों को लेकर विवादों में है जिसकी वजह से उसे माफी मांगनी पड़ी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब मंत्रिमंडल पर अंतिम चरण की चर्चा खत्म, चन्नी राज्यपाल से मिलेंगे
दरअसल इस कंपनी ने बच्चों के टीशर्ट पर “वेलकम टू हेल” और “लेट मी टच यू” जैसे अंग्रेजी शब्दों और तस्वीरों का इस्तेमाल किया था जिस पर एक महिला ग्राहक ने आपत्ति जताई है। मोगू नाम की एक चीनी मां ने सोमवार को सफेद शर्ट की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें काले रंग में चित्र और टिप्पणी थी, जिसे हाल ही में बच्चे के दादा-दादी ने खरीदा था जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

ये भी पढ़ें: बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से 1 युवक की मौत, 1 की हालत गंभीर, ट्रांसफॉर्मर में ऑयल चेंज करते वक्त हादसा

महिला ने कंपनी को निशाने पर लेते हुए लिखा, “नरक में आपका स्वागत है, माफ़ कीजिए? आप किसका स्वागत कर रहे हैं? चार साल का एक बच्चा ऐसी शर्ट पहने हुए है। ये सोच ही परेशान करने वाली है।

महिला के तस्वीर शेयर करने के बाद विवाद बढ़ने पर जेएनबीवाई कंपनी को माफी मांगनी पड़ी और कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि वो भविष्य में उत्पादों पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों को लेकर गंभीर और सतर्कता बरतेंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com