CLOSED

Today Breaking News And Live Update 26 Dec. 2025: सीएम हाउस सिविल सोसाइटी का वीरता सम्मान समारोह, चार बच्चों को किया गया सम्मानित

Today Breaking News And Live Update 26 Dec. 2025: सीएम हाउस सिविल सोसाइटी का वीरता सम्मान समारोह, चार बच्चों को किया गया सम्मानित

Today Breaking News And Live Update 26 Dec. 2025: सीएम हाउस सिविल सोसाइटी का वीरता सम्मान समारोह, चार बच्चों को किया गया सम्मानित

Today Breaking News And Live Update 26 Dec. 2025/Image Credit: IBC24

Modified Date: December 26, 2025 / 10:33 pm IST
Published Date: December 26, 2025 9:29 am IST

Today Breaking News And Live Update 26 Dec. 2025: मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ के विशेष समारोह में प्रदेश के चार बहादुर बच्चों को उनकी अदम्य वीरता और सूझबूझ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इन बच्चों को गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की स्मृति में स्थापित पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कार पाने वालों में भिलाई के ओम उपाध्याय (साहिबजादा अजीत सिंह अवॉर्ड) शामिल हैं, जिन्होंने कुत्तों के हमले से बच्चों को बचाया। सरगुजा की 7 वर्षीय कांति (साहिबजादा जुझार सिंह अवॉर्ड) ने हाथियों के झुंड के बीच से अपनी छोटी बहन को सुरक्षित निकाला। धमतरी की अंशिका साहू (साहिबजादा जोरावर सिंह अवॉर्ड) ने करंट की चपेट में आई अपनी बहन की जान बचाई, वहीं रायपुर के प्रेमचंद साहू (साहिबजादा फतेह सिंह अवॉर्ड) को डूबते हुए बालक को बचाने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि बच्चों का यह साहस प्रेरणादायी है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वीर बाल दिवस अगले वर्ष से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
वीर बाल दिवस के बारे में कक्षा तीसरी के किताबों में अध्याय जोड़ा गया है
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने प्रदेश के विकास के लिए अपना विजन भी पेश किया जिसे मुख्यमंत्री जी ने सराहा।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने बताया कि सोसाइटी की पहल पर ही प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया। समारोह में सांसद संतोष पांडेय और विजय बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.