CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026: विपक्षी दलों को लगा बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, सदन में जमकर हुआ हंगामा

Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026: विपक्षी दलों को लगा बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026: विपक्षी दलों को लगा बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, सदन में जमकर हुआ हंगामा

Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026

Modified Date: March 11, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: March 11, 2026 8:59 am IST

नई दिल्लीः संसद में लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव अब खारिज हो गया है। अमित शाह के भाषण के बीच विपक्ष की ओर से भारी हंगामा किया गया। भारी हंगामे के बीच अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना अफसोसजनक, क्योंकि स्पीकर किसी एक दल के नहीं है, वे सभी के हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, अरे भाई यहां नियमों से बोलना पड़ता है, यहां इतने वरिष्ठ सदस्य बैठे हैं, मुझे तो अभी भी नहीं मालूम पड़ता कि शशि थरूर, बालू साहब बैठे हैं, क्यों नहीं सिखाते उन्हें। इतना सीखा दें तो समस्या का वहीं समाधान हो जाए। वे कहते हैं, हमें बोलने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि जो नियम से नहीं चलेंगे,उनका माइक बंद होगा

Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026: नई दिल्ली :संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भारी हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज दूसरा दिन है। विपक्ष के लगातार शोर-शराबे के कारण सदन को कई बार स्थगित करना पड़ा। मंगलवार को बहस के लिए तय सवा 6 घंटे में से केवल 47 मिनट ही कामकाज हो सका। आज गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि स्पीकर किसी दल का नहीं, बल्कि पूरे सदन का होता है। वहीं, राहुल गांधी ने सरकार पर संसद में उन्हें बोलने से रोकने का बड़ा आरोप लगाया है। लगातार हंगामे के चलते संसदीय कार्यवाही बाधित हो रही है।

Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026: जगदलपुर: बस्तर संभाग में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 95 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों के पास से 3.6 करोड़ रुपए कैश, 1 किलो सोना और 101 हथियार जब्त किए गए। बटालियन से प्रमुख नक्सली राहुल और झित्रु की टीम भी इस आत्मसमर्पण में शामिल रही।


Today Live Breaking News and Updates 11 March 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026 का आज आठवां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के बहिष्कार के बीच ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। सदन में कांग्रेस की एकमात्र विधायक कविता प्राणलहरे मौजूद रहीं और उनके ही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर आयुष्मान योजना के मुद्दे पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल और धर्मजीत सिंह ने सरकार से सवाल किया कि प्रदेश के बड़े निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में क्यों शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग को तुरंत निर्देशित करेंगे कि आयुष्मान योजना के नियमों की एक सप्ताह के भीतर समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि इस बात पर मंथन किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा बड़े निजी अस्पतालों को इस योजना में कैसे शामिल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर सरकार इसके लिए कानून लाने पर भी विचार करेगी।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।