Apple September Event 2026: कल Apple करेगा सबसे बड़ा खुलासा! iPhone 18 से फोल्डेबल iPhone तक, जानें क्या-क्या होने वाला है लॉन्च?

Apple September Event 2026: एप्पल कल 9 सितंबर को अपना सालाना सितंबर लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। 'Surprise and Shine' नाम के इस कार्यक्रम में कंपनी नए फ्लैगशिप डिवाइस पेश कर सकती है। यह Apple के नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट होगा।

Apple September Event 2026: कल Apple करेगा सबसे बड़ा खुलासा! iPhone 18 से फोल्डेबल iPhone तक, जानें क्या-क्या होने वाला है लॉन्च?

(Apple September Event 2026/ Image Credit: Apple)

Modified Date: September 8, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: September 8, 2026 4:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9 सितंबर को Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट
  • iPhone 18 Pro सीरीज पर रहेंगी नजरें
  • पहले फोल्डेबल iPhone की हो सकती है एंट्री

Apple September Event 2026: कल 9 सितंबर को Apple अपना सालाना सितंबर लॉन्च इवेंट (Apple September Event 2026) आयोजित करने जा रहा है। ‘Surprise and Shine’ नाम से होने वाला यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में आयोजित किया जाएगा। यह Apple के नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में पहला बड़ा प्रोटक्ट लॉन्च होगा। इवेंट में कंपनी के अपने नए iPhone और दूसरी डिवाइस पेश कर सकती है। सबसे खास बात यह है कि इस बार Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की भी घोषणा होने की चर्चा है।

भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट

Apple का कार्यक्रम 9 सितंबर को सुबह 10 बजे पैसिफिक टाइम के अनुसार (Apple September Event 2026) शुरू होगा, जो भारत में रात 10:30 बजे होगा। भारतीय यूजर्स इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए लाइव देख सकेंगे। इवेंट की स्ट्रीमिंग दुनियाभर में की जाएगी। इसे फोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य सपोर्टेड डिवाइस पर देखा जा सकेगा।

iPhone 18 Pro सीरीज पर रहेंगी नजरें

इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सबसे बड़े आकर्षण हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मॉडल में नया A20 Pro चिप मिल सकता है, जिसे 2nm तकनीक पर बनाया गया है। इससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है। फोन में छोटा Dynamic Island और कैमरा से जुड़े कई अपग्रेड भी मिल सकते हैं। iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिए जाने की भी चर्चा है।

पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री

Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी इस इवेंट (Apple September Event 2026) में पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की संभावना जताई गई है। यह फोन बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ खुल सकता है और इसमें करीब 7.8 इंच की इनर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स के कारण इसकी कीमत भी सामान्य iPhone मॉडल से काफी ज्यादा हो सकती है।

Apple Watch, AirPods और स्मार्ट होम डिवाइस

iPhone के अलावा Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च हो सकती हैं। नई वॉच में हेल्थ फीचर्स और सिरेमिक एडिशन को लेकर भी चर्चाएं हैं। कंपनी AirPods 5 भी पेश कर सकती है। जिसमें हार्ट-रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple नए 7-इंच स्मार्ट होम हब, Apple TV 4K और HomePod mini के अपडेटेड मॉडल पर भी काम कर रहा है। हालांकि Apple ने अभी इन डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।