TATA Discount Offers: Nexon से Safari तक… TATA की इन गाड़ियों पर बंपर ऑफर! मिल रहा इतने लाख रुपये की बचत मौका!

TATA Discount Offers: टाटा मोटर्स ने सितंबर 2026 के लिए अपनी कई पेट्रोल और डीजल कारों पर खास ऑफर्स पेश किए हैं। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को अलग-अलग मॉडल पर आकर्षक छूट और फायदे मिल सकते हैं। जिससे नई टाटा कार खरीदने वालों को अच्छी बचत करने का मौका मिलेगा।

TATA Discount Offers: Nexon से Safari तक… TATA की इन गाड़ियों पर बंपर ऑफर! मिल रहा इतने लाख रुपये की बचत मौका!

(TATA Discount Offers/ Image Credit: TATA Motors)

Modified Date: September 8, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: September 8, 2026 5:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Curvv पर ₹1.25 लाख तक का फायदा
  • Nexon CNG पर ₹60,000 तक के ऑफर
  • Altroz CNG पर ₹55,000 तक की बचत

नई दिल्ली: TATA Discount Offers: टाटा मोटर्स ने सितंबर 2026 के लिए अपनी पेट्रोल और डीजल कारों पर कई ऑफर्स (TATA Discount Offers) पेश किए हैं। इस महीने सबसे ज्यादा फायदा TATA Curvv पर दिया जा रहा है। ग्राहकों को इस SUV पर कुल 1.25 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपये का डिस्काउंट, 45,000 रुपये का स्कैपेज बेनिफिट और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। कंपनी ने हाल में Curvv के शुरुआती और मिड स्पेक वेरिएंट में नए फीचर्स भी जोड़े हैं।

Nexon पर 60 हजार रुपये तक का फायदा

TATA Nexon के अलग-अलग वेरिएंट्स पर भी सितंबर में आकर्षक ऑफर्स (TATA Discount Offers) दिए जा रहे हैं। पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट पर 10,000 रुपये की छूट, 45,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स पर कुल 55,000 रुपये तक का फायदा है। Nexon CNG पर 60,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। जबकि डीजल मॉडल पर 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है।

Altroz पर भी मिल रही छूट

TATA Altroz के पेट्रोल वेरिएंट्स पर Smart ट्रिम को छोड़कर 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये की छूट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। Altroz डीजल पर भी 35,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। वहीं CNG मॉडल पर कुल ऑफर 55,000 रुपये तक पहुंचता है, जिसमें डिस्काउंट, इंटरवेंशन और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं।

Harrier और Safari पर ऑफर

TATA Harrier और Safari के डीजल मॉडल पर सितंबर में 45,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। हालांकि Harrier के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। Safari डीजल पर भी Harrier जैसा ही ऑफर लागू है।

Tiago, Tigor और Sierra पर भी फायदे

पुराने स्टॉक वाली TATA Tiago पर 35,000 रुपये तक का (TATA Discount Offers) फायदा मिल रहा है। Tigor पर कुल 30,000 रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिसमें 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। वहीं सितंबर 2026 में TATA Sierra के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर भी 30,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। बता दें कि ऑफर्स और उनकी उपलब्धता डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।