Today Live Breaking News and Updates 24 August 2026
अमरावती: Today Live Breaking News and Updates 24 August 2026 महाराष्ट्र के अमरावती में जिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसने से 3 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (NICU) में अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने से आग लग गई। हालांकि, कई नवजात बच्चों की जान बचाने में अस्पतालकर्मियों को सफलता मिली है।
Today Live Breaking News and Updates 24 August 2026 अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में सुबह करीब 3:30 बजे अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। इस कक्ष में 39 नवजात बच्चों को रखा गया था। आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने बच्चों को वेंटिलेटर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।