अमेरिका: ओरेगन के ग्रामीण इलाके में पांच लोगों के शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी

Ads

अमेरिका: ओरेगन के ग्रामीण इलाके में पांच लोगों के शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 09:17 AM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 09:17 AM IST

ओरेगन (अमेरिका), 24 अगस्त (एपी) ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में पुलिस ने पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच हत्या के पहलू से की जा रही है।

वाशिंगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, शनिवार तड़के पुलिस को पोर्टलैंड से करीब 48 किलोमीटर पश्चिम में स्थित फॉरेस्ट ग्रोव में एक जगह पर वाहन में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे राहतकर्मियों को पांच लोगों के शव मिले। साथ में कई पालतू जानवर भी मृत पाए गए।

अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि यह कोई सामान्य हिंसा की घटना प्रतीत नहीं होती। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया या हिरासत में नहीं लिया गया है।

पुलिस ने मृतकों की उम्र या लैंगिक पहचान, उनकी मौत कैसे हुई और उनके बीच किसी संभावित संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

शेरिफ कार्यालय के जांच अधिकारी शैनन वाइल्ड ने रविवार दोपहर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

एपी खारी वैभव

वैभव