LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 1 July 2026: जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, कई गांवों से टूटा संपर्क

Today Live Breaking News and Updates 1 July 2026: महीने के पहले दिन बड़ी राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, ये हैं नए रेट

Today Live Breaking News and Updates 1 July 2026: जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, कई गांवों से टूटा संपर्क

Today Live Breaking News and Updates 1 July 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: July 1, 2026 / 02:19 pm IST
Published Date: July 1, 2026 9:07 am IST

Today Live Breaking News and Updates 1 July 2026 जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को डोडा जिले के भलेसा स्थित कलालगीसर इलाके में तेज बारिश के बीच अचानक बादल फट गया। बादल फटने की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सैलाब आ गया है और भारी मात्रा में मलबा बहकर नीचे आ पहुँचा है।

देश में महंगाई लगातार लोगों की जेब पर असर डाल रही है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों से लेकर पेट्रोल और डीजल तक की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ईंधन महंगा होने का असर अब खाने-पीने की चीजों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंहगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक राहत बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, आज जुलाई महीने का पहला दिन है और आज एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG Cylinder) में 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।

इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलेगी।हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।