LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 22 July 2026: सीजेपी प्रदर्शन मामले पर भाजपा और कांग्रेस का रायपुर शहर में हंगामा.. दोनों दलों के नेता उतरे सड़क पर, बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती..

Today Live Breaking News and Updates 22 July 2026: दिल्ली प्रदर्शन की गूंज रायपुर पहुंची, भाजपा और कांग्रेस सड़क पर उतरीं, सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस की कड़ी निगरानी।

Today Live Breaking News and Updates 22 July 2026: सीजेपी प्रदर्शन मामले पर भाजपा और कांग्रेस का रायपुर शहर में हंगामा.. दोनों दलों के नेता उतरे सड़क पर, बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती..

Today Live Breaking News and Updates 22 July 2026

Modified Date: July 22, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: July 22, 2026 9:18 am IST

Today Live Breaking News and Updates 22 July 2026: रायपुर: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुए महा प्रदर्शन और सीजेपी के इस आंदोलन के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्यवाही का असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। यहाँ सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों दलों के नेता सड़क पर उतर आये हैं। भाजपा जहां राहुल गाँधी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है तो वही कांग्रेस अपने नेता राहुल गाँधी और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतर आई है। हालाँकि पुलिस ने किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती की है।


नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 22 July 2026: छत्तीसगढ़ में आज सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की गई। बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो बड़े फैसलों पर मुहर लगी। खरीफ और रबी सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन को मंजूरी दी। इसके अलावा अग्निवीर सैनिकों के पुनर्वास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पुलिस, वन और जेल विभाग की तृतीय श्रेणी की सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

 

 

दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक के खिलाफ संसद में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। इसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। इस दौरान विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है।

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।