Petrol Diesel Rate Today 22 July 2026: कच्चे तेल ने फिर बढ़ाई टेंशन! पेट्रोल 102 रुपये और डीजल 95 रुपये के पार, जानिए आपके शहर में आज कितना है एक लीटर का रेट

Petrol Diesel Rate Today 22 July 2026: आज पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं? यहां शहरवार ईंधन के नए रेट की पूरी सूची दी गई है। अपने शहर का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल का भाव एक ही जगह आसानी से देखें और टैंक फुल कराने से पहले मौजूदा कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Petrol Diesel Rate Today 22 July 2026: कच्चे तेल ने फिर बढ़ाई टेंशन! पेट्रोल 102 रुपये और डीजल 95 रुपये के पार, जानिए आपके शहर में आज कितना है एक लीटर का रेट

(Petrol Diesel Rate Today 22 July 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: July 22, 2026 / 09:12 am IST
Published Date: July 22, 2026 9:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • कच्चे तेल में फिर तेजी।
  • आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर।
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Rate Today 22 July 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल सप्ला को लेकर चिंता बढ़ गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य के काला सागर में भी शिपिंग पर दबाव की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे हालात में आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसी ईंधन की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है। फिलहाल अभी देश में आम लोगों को राहत मिली हुई है क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate Today) में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव?

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी ताजा कीमतों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price Today) 102.12 रुपये और डीजल (Diesel Price Today) 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा बेंगलुरु, पटना, भुवनेश्वर और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में भी पुराने रेट ही लागू हैं। अगर आप आज वाहन में ईंधन भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.2
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
बेंगलुरु 110.93 98.8
चेन्नई 107.77 99.55
हैदराबाद 115.69 103.82
भुवनेश्वर 108.97 100.68
पटना 113.35 99.36
चंडीगढ़ 101.51 89.47

पेट्रोल की शुद्धता ऐसे करें जांच

अगर आपको पेट्रोल की गुणवत्ता पर संदेह है तो उसकी जांच करना काफी आसान है। लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर फिल्टर पेपर टेस्ट और डेंसिटी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहती है। फिल्टर पेपर पर पेट्रोल की कुछ बूंदें डालने के बाद यदि वह बिना कोई दाग छोड़े पूरी तरह उड़ जाए तो पेट्रोल शुद्ध माना जाता है। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर मौजूद डेंसिटी रजिस्टर में दर्ज मानकों को देखकर भी गुणवत्ता की पुष्टि की जा सकती है। यदि किसी तरह की गड़बड़ी महसूस हो तो संबंधित तेल कंपनी या उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इस साल कितना बदला ईंधन का भाव?

साल 2026 की शुरुआत से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। इस अवधि में कुल मिलाकर करीब 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में चार बार कीमतों में बदलाव हुआ था। लेकिन उसके बाद से दिल्ली समेत देश के अधिकांश शहरों में ईंधन के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार तेजी और गिरावट आई फिर भी खुदरा कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया।

आगे कीमतों पर क्या रहेगा असर?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं और पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक बना रहा तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) स्थिर रखे हैं जिससे वाहन चालकों को राहत मिली है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।