CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने
CJP and Government Dialog Update: NEET-UG आंदोलन के बीच CJP नेता ने सरकार के वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया, जंतर-मंतर पर बातचीत और तीन मांगें दोहराईं।
CJP and Government Dialog Update || Image- ANI News File
- CJP नेता ने वार्ता प्रस्ताव ठुकराया।
- जंतर-मंतर पर बातचीत की मांग।
- तीन प्रमुख मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी।
नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी नेता सौरव दास ने सरकार की ओर से बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। (CJP and Government Dialog Update) उन्होंने कहा कि किसी निजी आवास पर नहीं, बल्कि जंतर-मंतर स्थित “जनता की अदालत” में ही बातचीत होनी चाहिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘मंत्री जनता के बीच आकर करें बातचीत’
मीडिया से बातचीत में सौरव दास ने दावा किया कि उन्हें भाजपा नेता जेपी नड्डा के आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा, “हमें फिर उनके घर बुलाया गया, लेकिन हमने साफ मना कर दिया। जनता की अदालत यहीं लगती है, इसलिए मंत्रियों को जनता के बीच आकर बात करनी चाहिए।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि सुरक्षा संबंधी कोई चिंता है तो जंतर-मंतर के पास किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत की जा सकती है। उनके अनुसार, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी कोई जवाब नहीं मिला है।
तीन मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी
सौरव दास ने कहा कि आंदोलन समाप्त करने के लिए उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। दूसरा NEET-UG पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और तीसरा कि, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं और भविष्य में इस आंदोलन से जुड़े शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर ऐसे मामले दर्ज नहीं करने की सरकारी गारंटी दी जाए। (CJP and Government Dialog Update) उन्होंने कहा कि सरकार तभी बातचीत के लिए बुलाए, जब इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मंशा हो।
हिंसा से दूर रहने की अपील
प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की खबरों के बीच सौरव दास ने आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और प्रदर्शन पूरी तरह गांधीवादी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि हिंसा या तोड़फोड़ होगी तो पूरे आंदोलन का मुद्दा बदल जाएगा। हमें अपने मूल मुद्दे से नहीं भटकना चाहिए।” हिरासत में लिए गए लोगों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सौरव दास ने कहा कि उन्होंने पुलिस से हिरासत में लिए गए और घायल हुए लोगों का पूरा ब्योरा मांगा है। (CJP and Government Dialog Update) उन्होंने मांग की कि पुलिस यह सार्वजनिक करे कि कितने लोगों को हिरासत में लिया गया, वे कहां हैं और कितने लोग अब भी पुलिस हिरासत में हैं।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, “This morning, the police reached out to us and said that JP Nadda wanted to talk to us… We are not going to anyone’s office… We could meet at a neutral place near Jantar Mantar.” pic.twitter.com/xttK9Yt7K8
— ANI (@ANI) July 22, 2026
SHOCKING 🚨 CJP leader Sourav Das says –
“JP Nadda has invited us today once again for a second round of talks. We have told them that we are not coming to your office or home. He will have to come to Jantar Mantar” pic.twitter.com/zre9kDUbPh
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) July 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र
सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर
जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा

Facebook


