LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले इबोला वायरस के संदिग्ध मरीज! जिला प्रशासन ने दो महिला सहित तीन को किया आइसोलेट

Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले इबोला वायरस के संदिग्ध मरीज!

Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले इबोला वायरस के संदिग्ध मरीज! जिला प्रशासन ने दो महिला सहित तीन को किया आइसोलेट
Modified Date: June 4, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: June 4, 2026 9:01 am IST

 Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026 इबोला वायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में चेतावनी जारी कर दी है। सा​थ ही भारत सरकार ने भी युगांडा, कांगो और इथियोपिया से आने वाले नागरिकों से दूर रहने की नसीहत दी गई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इबोला वायरस के संदिग्ध मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि इन नागारिकों के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विदेश से भारत लौटे तीन यात्री

Ebola Virus Infected in Chhattisgarh मिली जानकारी के अनुसार दो महिला और एक पुरुष इबोला संक्रमित देशों से छत्तीसगढ़ आए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों की देश लौटने पर एयरपोर्ट पर जांच की गई थी। जांच में कोई भी लक्षण नहीं पाए जाने पर उन्हें उनके होम डिस्ट्रिक्ट जाने की परमिशन दे दी थी। लेकिन जिला प्रशासन उन तीनों पर लगातार मानिटरिंग कर रहा है। वहीं, जिला अस्पताल दुर्ग में अलग से एक आइसोलेशन वार्ड बनाने की भी तैयारी है, जहां उन तीनों को रखा जाएगा। जिला असपताल में तीनों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

एरपोर्ट पर हुई तीनों की स्क्रीनिंग

राज्य से आए अधिकारी ने बताया कि तीनों की कंप्लीट स्क्रीनिंग गई है, जिसमें वे किसी भी इबोला संक्रमित मरीज के संपर्क में नहीं आए ना ही उनमें कोई लक्षण है। ऐसे में उनके सेंपल लेने का भी कोई कारण नहीं बनता था, लेकिन वे उन देश से लौटे है जहां इबोला संक्रमण है। इसी वजह से उन्हें आइसोलेशन में रहने कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस वायरस का भारत देश में कोई भी केस नहीं पाया गया है और इन तीनों में भी कोई लक्षण नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं है। तीनों में दो महिला और एक पुरुष है, एक महिला दुर्ग के गया नगर तो एक महिला एक पुरुष एक ही परिवार के हैं, जो भिलाई जुनवानी के रहने वाले हैं।

इबोला को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नसीहत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा टालने की सलाह दी है।एयरपोर्ट पर सख्ती: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सख्त स्क्रीनिंग की जा रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नज़र रखें ।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।