Physicswallah Share Price: नए प्लान के आते ही शेयर में आई 18% की तूफानी तेजी, निवेशक बोले- अब तो कमाई पक्की?

Physicswallah Share Price: कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी FinZ Finance में पहले लगभग 120 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब इस योजना में बदलाव करते हुए कंपनी ने अपना पुराना निवेश मॉडल बदल दिया है और नई रणनीति अपनाने का फैसला किया है। (NSE: PWL, BSE: 544609)

Physicswallah Share Price: नए प्लान के आते ही शेयर में आई 18% की तूफानी तेजी, निवेशक बोले- अब तो कमाई पक्की?

(Physicswallah Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 4, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: June 4, 2026 3:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • PhysicsWallah शेयर में एक दिन में लगभग 18% की छलांग
  • मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹30,570 करोड़ पहुंचा
  • कंपनी ने NBFCs के साथ नई साझेदारी की

नई दिल्ली: Physicswallah Share Price Today: एडटेक कंपनी Physicswallah के शेयर में आज 4 जून को जोरदार तेजी देखने को मिली है। शेयर पिछले बंद भाव से करीब 18% तक उछल गया और बीएसई पर यह 108.44 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर करीब 30,750 करोड़ रुपये हो गया है। जिससे निवेशकों के लिए यह दिन बेहद लाभदायक साबित हुआ है।

NBFC पार्टनरशिप से बढ़ा भरोसा

शेयर में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी की नई घोषणा है। PhysicsWallah ने बताया कि वह छात्रों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कई रेगुलेटेड थर्ड-पार्टी NBFC कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। इस कदम से छात्रों को शिक्षा ऋण आसानी से मिल सकेगा और कंपनी पर सीधे कर्ज देने का बोझ भी कम होगा।

FinZ Finance मॉडल में बड़ा बदलाव

कंपनी ने पहले अपनी 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी FinZ Finance Private Limited में लगभग 120 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब इस रणनीति में बदलाव किया गया है। कंपनी अब सीधे लोन देने के बजाय छात्रों को अन्य वित्तीय संस्थानों से जोड़ने पर ध्यान देगी। इससे कंपनी अपने बैलेंस शीट रिस्क और क्रेडिट जोखिम को कम करना चाहती है।

मैनेजमेंट की रणनीति और फोकस

कंपनी के को-फाउंडर प्रतीक माहेश्वरी ने बताया कि फीडबैक के आधार पर यह फैसला लिया गया है। कंपनी की मुख्य ताकत छात्रों के लिए शिक्षा प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन लर्निंग है न कि लोन देना। इसलिए लोन का काम विशेषज्ञ NBFCs को दिया जाएगा जो जोखिम को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। कंपनी अब अपने मुख्य बिजनेस पर ज्यादा फोकस करना चाहती है।

PhysicsWallah Ltd – स्टॉक डिटेल्स (04 जून 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी PhysicsWallah Ltd
स्टॉक एक्सचेंज NSE
टicker PWL
वर्तमान कीमत ₹ 105.82
आज का बदलाव +14.97% (+₹13.78)
ओपन प्राइस ₹ 91.00
दिन का उच्चतम ₹ 108.44
दिन का न्यूनतम ₹ 89.80
मार्केट कैप ₹30.57K Cr
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52-सप्ताह उच्च ₹ 161.99
52-सप्ताह निम्न ₹ 77.72
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

वित्तीय प्रदर्शन और शेयर का हाल

PhysicsWallah ने हाल के महीनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 74.89 करोड़ रुपये रह गया। जबकि पिछले साल यह 293 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में रेवेन्यू 50.7% बढ़कर 918.8 करोड़ रुपये पहुंच गया। शेयर ने पिछले तीन महीनों में लगभग 33% की बढ़त दर्ज की है। कंपनी नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी और इसका आईपीओ 3480 करोड़ रुपये का था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।