BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement
Live Updates

Today Live Breaking News and Updates 6 June 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ अचानक बदली टीम इंडिया की स्क्वाड, विराट की जगह इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिला मौका

Today Live Breaking News and Updates 6 June 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ बदली टीम इंडिया की स्क्वाड, विराट की जगह इस बल्लेबाज को मिला मौका

Dageshwar DewanganUpdated on 11 Jun 2026 | 8:35 am
Today Live Breaking News and Updates 6 June 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ अचानक बदली टीम इंडिया की स्क्वाड, विराट की जगह इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिला मौका
Today Live Breaking News and Updates 6 June 2026:  टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के चलते महीने के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए है। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शनिवार को यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है। ये तीन वनडे मैच 13, 17 और 20 जून को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद सिर्फ एक प्रारूप में खेलने वाले कोहली को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटन्स के बीच हाल में हुए आईपीएल फाइनल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था। कोहली ने नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

आईपीएल फाइनल में चोटिल हुए थे विराट

बीसीसीआई मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘विराट को फाइनल में चोट लगी भी जिसे अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। हम उनकी स्थिति का आकलन करेंगे, लेकिन अभी हमें समय-सीमा के बारे में पता नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यशस्वी उनकी जगह लेंगे। लेकिन लगता है कि  कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं, हालांकि अभी यह पक्का नहीं है।’’

Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli अगरकर ने कहा, ‘‘इसलिए मेरी बात को पक्का नहीं मानें। मुझे अभी तक फिजियो से कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं मिली है।’’ भारत के लिए सभी प्रारूप में खेलने वाले जायसवाल ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से अब तक सिर्फ चार वनडे मैच खेले हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 116 रन की मैच विजयी पारी खेली थी, जो उनका पहला वनडे शतक था।

इस बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओए) जाएंगे, जहां ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का रिहैबिलिटेशन लगभग पूरा होने वाला है। सैकिया ने कहा, ‘‘हार्दिक सीओए बेंगलुरु में हैं। वह बहुत जल्द ठीक होने के आखिरी चरण में पहुंच जाएंगे और उन्हें खेलने की मंजूरी मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ’’

पंड्या वनडे टीम में शामिल

Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के अलावा एशियाई खेलों की टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया क्योंकि 50 ओवर के प्रारूप में उनके कार्यभार का ध्यान रखा गया है। पूर्व कप्तान रोहित भी अब सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं, उन्हें भी आईपीएल के दौरान मांसपेशियों की चोट लगी थी जिसकी वजह से वह इस सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ नौ मैच खेल पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ​​रोहित की बात है, वह भी दो-तीन दिन में सीओए जा रहे हैं। हम हर उस खिलाड़ी के लिए एक प्रक्रिया अपना रहे हैं जो किसी तरह की चोट से जूझ रहा है और यह देख रहे हैं कि उनका रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम क्या है। ’’सैकिया ने कहा, ‘‘उन्हें सीओए से हमारी तकनीकी टीम के पास मंजूरी के लिए आना होगा। इसलिए प्रक्रिया चल रही है और हम उनकी फाइनल फिटनेस मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे के लिए अपडेट हुई भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

06 Jun 2026 | 10:38 pm

Damoh News: पन्ना जिले की युवती के सिर में मिली गोली, तेज सिर दर्द होने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

दमोह
पन्ना जिले की युवती के सिर में मिली गोली
तेज सिर दर्द होने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर निकाली गोली
समय रहते इलाज से युवती की जान बची
पन्ना जिले के बनोली गांव की रहने वाली है युवती
सिर में गोली कैसे पहुंची, जांच जारी

06 Jun 2026 | 10:32 pm

Bhopal News: भाजपा विधायक दल की बैठक हुई खत्म, बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

भोपाल

भाजपा विधायक दल की बैठक हुई खत्म

बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल तरुण चुघ भी बैठक में रहे शामिल

CM निवास पर हुई बैठक

राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी भी उतार सकती है BJP

06 Jun 2026 | 9:54 pm

Bhopal News: बागसेवनिया पुलिस का खुलासा, किराये की गाड़ियों को ले करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

भोपाल

बागसेवनिया पुलिस का खुलासा

किराये की गाड़ियों को ले करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

पुलिस ने ₹1 करोड़10 लाख कीमत की 8 लग्जरी चार पहिया गाड़ियां की बरामद

गिरोह पहले वाहन मालिकों से किराये पर लेता था गाड़ियां

खुद को वाहन मालिक बताकर उन्हें बेचता था सस्ते दामों पर

एक आरोपी राहुल जोशी को किया गिरफ्तार

मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी

06 Jun 2026 | 9:53 pm

Hridwar News: यात्री बस में लगी आग, आग का गोला बनी वोल्वो बस

हरिद्वार- यात्री बस में लगी आग
आग का गोला बनी वोल्वो बस
ड्राइवर ने समय रहते यात्रियों को उतारा
देहरादून से दिल्ली जा रही थी बस
आग लगने का कारण अज्ञात, बस जलकर राख

06 Jun 2026 | 9:52 pm

Jabalpur News: मदनमहल थाने में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया

जबलपुर- मदनमहल थाने में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा
महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया
प्रेमी को जेल भेजे जाने से नाराज बताई जा रही महिला
पुलिस पर झूठा मामला दर्ज कर जेल भेजने का लगाया आरोप
चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने युवक को भेजा है जेल
महिला ने कहा- सभी साक्ष्यों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए

06 Jun 2026 | 9:51 pm

Guna News: ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरी छात्रा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गुना-
ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरी छात्रा
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा
घटना का CCTV आया सामने
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

06 Jun 2026 | 8:58 pm

Raipur News: राजधानी के डंगनिया में 10 लाख की लूट, गैस एजेंसी के मैनेजर से हुई लूट

रायपुर: राजधानी के डंगनिया में 10 लाख की लूट
गैस एजेंसी के मैनेजर से हुई लूट
लूट की खबर के बाद शहर में अलर्ट
1 दिन पहले डीसीपी दफ्तर के बाहर भी हुई थी लूट
डीडी नगर थाना इलाके का मामला

06 Jun 2026 | 8:47 pm

Janjgir News: खाद की कालाबाजारी पर फिर की कार्रवाई, 3 निजी दुकानों में मारा छापा

जांजगीर: खाद की कालाबाजारी पर फिर की कार्रवाई
कृषि विभाग ने 3 निजी दुकानों में मारा छापा
3943 बोरी खाद जब्त, गोदाम को किया सील
बम्हनीडीह, सिलादेही और खरौद में हुई कार्रवाई
खाद बिक्री के नियमों के पालन नहीं करने पर कार्रवाई

06 Jun 2026 | 8:46 pm

Katni News: जिम के अंदर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट

कटनी: जिम के अंदर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष
पुरानी रंजिश को लेकर हुआ मारपीट
लोहे की रॉड और धारदार हथियार से किया हमला
मारपीट का CCTV वीडियो हुआ वायरल
बरही थाना क्षेत्र के जिम का बताया जा रहा वीडियो

06 Jun 2026 | 8:36 pm

Sheopur News: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 16 यात्री घायल

श्योपुर: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे में 16 यात्री घायल, इलाज जारी
बड़ौदा थाने के महाराजपुरा रोड की घटना

06 Jun 2026 | 8:25 pm

Panna News: मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

पन्ना: मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
लाखों रुपए के स्मार्टफोन लेकर हुए थे फरार
चोरी की घटना CCTV में हुई थी कैद
अजयगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

06 Jun 2026 | 7:48 pm

Panna News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी

पन्ना: युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की खुदकुशी
गांव के युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
युवक का युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अजयगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

06 Jun 2026 | 7:26 pm

Singrauli News: घर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची बरगवा पुलिस

सिंगरौली: घर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या
घर के पास खेत में मिली लाश
बरगवा पुलिस मौके पर पहुंची
संदिग्ध 5 लोगों से पूछताछ जारी

06 Jun 2026 | 7:20 pm

Bhilai News: अटल आवास में युवक ने लगाई फांसी

भिलाई: अटल आवास में युवक ने लगाई फांसी
आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच जारी
जामुल थाना क्षेत्र का मामला

06 Jun 2026 | 7:06 pm

Sidhi News: संजय गांधी कॉलेज में BA, बीकॉम का पेपर लीक, NSUI ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

सीधी
संजय गांधी कॉलेज में BA, बीकॉम का पेपर लीक
NSUI ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सौंपा ज्ञापन
पेपर बनाने वाले लोगों पर मामला दर्ज करने की मांग
1 हफ्ते में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

06 Jun 2026 | 6:24 pm

Jabalpur News: रसोई गैस की किल्लत पर फूटा जनता का आक्रोश, एजेंसियों पर लगाए कालाबाजारी के आरोप

जबलपुर- रसोई गैस की किल्लत पर फूटा जनता का आक्रोश

सिहोरा में जनता ने लगाया NH 30 पर जाम

सड़क पर चकाजाम कर विरोध प्रदर्शन

गैस एजेंसियों पर लगाए सिलेंडर्स की कालाबाजारी के आरोप

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बमुश्किल खुलवाया जाम।

06 Jun 2026 | 6:20 pm

Shivpuri News: 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, पति ने थाने में की शिकायत

शिवपुरी-
3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी
बस स्टैंड से पति को छोड़कर भागी
पति के टॉयलेट जाते ही हुई फरार
मगरौनी शादी से लौट रहे थे दोनों
पति ने थाने में की शिकायत
दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे
थाने में दोनों पक्षों में हुआ विवाद
फिजिकल थाना क्षेत्र का मामला

06 Jun 2026 | 6:00 pm

Ambikapur News: डेली नीड्स के दुकान पर पुलिस विभाग की दबिश, आरोपी के पास से करीब 3 किलो गांजा जप्त

अंबिकापुर

डेली नीड्स के दुकान पर पुलिस विभाग की दबिश,

डेली नीड्स की आड़ में गांजे की की जाती थी बिक्री,

मुखबिर की सूचना पर सीएसपी और कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी के पास से करीब 3 किलो गांजा किया गया जप्त

डेली नीड्स संचालक पिता पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

06 Jun 2026 | 5:58 pm

Bhilai News: घर में सो रही किन्नर पर हमला, युवक ने किया धारदार हथियार से हमला

भिलाई: घर में सो रही किन्नर पर हमला
युवक ने किया धारदार हथियार से हमला
हमले में किन्नर घायल, इलाज जारी
कोतवाली थाना के सेक्टर 6 की घटना

06 Jun 2026 | 5:46 pm

Gariaband News: गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जिला पंचायत सभागृह में लेंगे समीक्षा बैठक

गरियाबंद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे गरियाबंद
विधायक रोहित साहू और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
कमिश्नर, कलेक्टर, SP रहे मौजूद
हेलीपैड से न्यू सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए CM
जिला पंचायत सभागृह में लेंगे समीक्षा बैठक
अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों पर करेंगे चर्चा
वृक्षारोपण और पत्रकारों से भी करेंगे चर्चा
जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे मुलाकात

06 Jun 2026 | 5:14 pm

Bhopal News: कुछ देर में शुरू होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

भोपाल

कांग्रेस की बाड़ाबंदी

कुछ देर में शुरू होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

कांग्रेस दफ्तर में विधायकों का पहुंचना हुआ शुरू

राज्यसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

विधायक दल की बैठक के जरिए एकजुटता का दिया जाएगा संदेश

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पीसीसी पहुंचे

बैठक में मीनाक्षी नटराजन बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार भी रहेंगी

PCCचीफ जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी रहेंगे मौजूद

कांग्रेस के पास 62 विधायक और 58 विधायक सीट जीतने के लिए चाहिए

06 Jun 2026 | 5:13 pm

Indore News: राज्यसभा की सीट पर CM यादव का बड़ा बयान,बोले- “तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां?”

इंदौर…

राज्यसभा की तीसरी सीट पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान…

बोले – “तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां?”

बीजेपी की जीत को लेकर जताया पूरा भरोसा…

विपक्ष के दावों पर मुख्यमंत्री का पलटवार…

इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान दिया बयान…

हालांकि बयान मज़ाकिया अंदाज़ में मुख्यमंत्री ने दिए…

06 Jun 2026 | 5:12 pm

Bhopal News: कांग्रेस को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान

कांग्रेस को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान

कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया

बैठक इसी बात को लेकर है आगे की रणनीति किस प्रकार की रहे

भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग के लिए है फेमस

भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही

नाजीवादी सोच के लोग हैं भाजपा के

मीनाक्षी मजबूत और गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुई है

मध्य प्रदेश के लिए नया नाम नहीं है

कांग्रेस के विधायक सब मजबूती के साथ है हम लोग चुनाव जीतेंगे

लगभग सभी विधायक रहेंगे दो-तीन विधायक अपने व्यक्तिगत कारण से नहीं आए

वोटिंग के दिन यहां सब रहेंगे मैं आश्वासन देता हूं

06 Jun 2026 | 5:02 pm

Bhilai News: अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिलाई
अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़
नागपुर में संचालित ऑनलाइन सट्टा के सेंटर पर छापा
पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिलाई के मास्टर माइंड निशांत गुप्ता चलाता था सट्टा
यूपी के 6 और बिहार के 2 लड़कों से कराता था काम
हर महीने डेढ़ करोड़ रु का होता था ऑनलाइन ट्रांजक्शन
26 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 2 आईपैड, 85 एटीम, 18 पासबुक जब्त
छावनी थाना और एसीसीयू टीम की कार्रवाई

06 Jun 2026 | 4:45 pm

Khargone News: मौसम का मिजाज बदला, तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश

खरगोन- मौसम का बदला मिजाज
तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश
तेज हवा के कारण कई जगह गिरे पेड़
बिजली के तारों और मकानों पर गिरे पेड़

06 Jun 2026 | 3:52 pm

Shahdol News: महिला की गला रेतकर हत्या, घटना के बाद से फरार है पति

शहडोल
महिला की गला रेतकर हत्या
पति पर हत्या की आशंका
घटना के बाद से फरार है पति
पुलिस की टीम मौके पर, जांच जारी
गोहपारू थाने के लेदरा गांव की घटना

06 Jun 2026 | 3:51 pm

CG News: छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को भारतीय टीम में मिली जगह, CCPL में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

भारतीय A क्रिकेट टीम का ऐलान
छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को टीम में मिली जगह
श्रीलंका दौरे के लिए हुआ चयन
CCPL में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
रणजी क्रिकेट में भी आयुष ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन

06 Jun 2026 | 3:33 pm

Janjgir News: व्यवसायी हुआ उठाईगिरी का शिकार, स्कूटी की डिग्गी में रखे 3.15 लाख पार

जांजगीर-
व्यवसायी हुआ उठाईगिरी का शिकार
स्कूटी की डिग्गी में रखे 3.15 लाख पार
CCTV के फुटेज खंगाल रही पुलिस
राइस मिल से राशि लेकर जा रहा था घर
सामान लेने दुकान में रुका था व्यवसायी
अकलतरा क्षेत्र का मामला

06 Jun 2026 | 3:06 pm

Balaghat News : जिला प्रशासन की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मायरा रिसोर्ट संचालक सहित 13 लोगों पर जुर्माना

बालाघाट-
जिला प्रशासन की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
मायरा रिसोर्ट संचालक सहित 13 लोगों पर जुर्माना
सभी लोगों पर पुल 4.99 करोड़ का लगाया जुर्माना
30 दिन में राशि नहीं देने पर 9.98 करोड़ देना होगा
निजी भूमि से किया था मिट्टी-मुरम का अवैध खनन

06 Jun 2026 | 2:53 pm

Raipur News : भारतीय A क्रिकेट टीम की घोषणा, छत्तीसगढ़ के आयूष पांडेय टीम में शामिल

रायपुर

भारतीय A क्रिकेट टीम की घोषणा

छत्तीसगढ़ के आयूष पांडेय टीम में शामिल

श्रीलंका दौरे के लिए हुआ चयन

छत्तीसगढ़ में चल रहे ccpl में आयुष ने बेहतर प्रदर्शन किया है

रणजी क्रिकेट में भी आयुष ने अच्छा प्रदर्शन किया है

06 Jun 2026 | 2:20 pm

Bhopal News : बीजेपी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन

भोपाल……
बीजेपी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन…
नामांकन दाखिल करने के बाद IBC 24 से ख़ासबातचित में बोले रजनीश अग्रवाल….
रजनीश अग्रवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार….
हमारा नेतृत्व प्यारा, अद्भुत,अनुपम, विलक्षण नेतृत्व है…
यह देवतुल्य नेतृत्व है,पारखी नेतृत्व है..
पार्टी कार्यकर्ता की भूमिका तय करती है, इसलिए आज देश में कई राज्यों में सरकार है….
नेतृत्व हमारे बारे में सोचता है हम पद के लिए नहीं सोचते…
मोदी जी ने जो सपना संजोया उसे पूरा करेंगे…

06 Jun 2026 | 2:16 pm

Gwalior News : गर्भवती महिला से बंदूक की नोक पर लूटने का मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गर्भवती महिला से बंदूक की नोक पर लूटने का मामला
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पति-पत्नी और दो दोस्तों के साथ रची थी साजिश
50 लाख का सोना, ढाई लाख रुपए कैश बरामद
CCTV के आधार पर खुली लूट की साजिश
एक दिन पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम
AC ठीक करने के बहाने घुसे थे बदमाश
पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी
डबरा सिटी, क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

06 Jun 2026 | 1:45 pm

Bilaspur News : NSUI के प्रदर्शन पर FIR दर्ज, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, विधायक देवेंद्र यादव पर FIR दर्ज

बिलासपुर

NSUI के प्रदर्शन पर FIR दर्ज

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, विधायक देवेंद्र यादव पर FIR दर्ज

शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, रंजीत सिंह, लकी मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस

धारा 126(2),190,191(2),292,293-BNS के तहत पुलिस ने दर्ज किया FIR

बलवा, रास्ता रोकने सहित अन्य धाराएं लगी

बीते 3 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI ने किया था प्रदर्शन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने की कार्रवाई

06 Jun 2026 | 1:26 pm

Jabalpur NEWS : पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति, GCF के खंडहर में फांसी लगाकर दी जान

जबलपुर- पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति

GCF के खंडहर में फांसी लगाकर दी जान

पत्नी नेहा सिंह की हत्या कर पति मयंक ने की आत्महत्या

घरेलू विवाद बताई जा रही वारदात की वजह

नेहा ने मयंक से की थी दूसरी शादी

नेहा के 8 साल के बेटे से पुलिस ने की पूछताछ

बेटे को अपनी बहन के घर घोड़ने के बाद पति ने अंजाम दी थी वारदात।

06 Jun 2026 | 1:17 pm

New Delhi : आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,श्रेयस अय्यर बने भारत की नई T20 टीम के कप्तान

आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
श्रेयस अय्यर बने भारत की नई T20 टीम के कप्तान
तिलक वर्मा को सौंपी गई उपकप्तान की जिम्मेदारी
महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में एंट्री

06 Jun 2026 | 1:14 pm

Shivpuri News : डी फार्मा के छात्र के सुसाइड में आया नया मोड़,साथी छात्र ने बताया नकल करते पकड़ाया था छात्र

शिवपुरी-
डी फार्मा के छात्र के सुसाइड में आया नया मोड़
साथी छात्र ने बताया नकल करते पकड़ाया था छात्र
पर्यवेक्षक ने छात्र का मोबाइल कर लिया था जब्त
समय पूरा होने से पहले ही छात्र ने जमा कर दी थी कॉपी
छात्र के पैर पर चोट के निशान, परिजन मान रहे संदिग्ध

06 Jun 2026 | 1:11 pm

Bhopal News : कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुंची उन्होंने कहा कि,पार्टी के तमाम वरिष्ठ अधिकारी का धन्यवाद करती हु मुझे मौका दिया

भोपाल

कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुंची उन्होंने कहा कि

पार्टी के तमाम वरिष्ठ अधिकारी का धन्यवाद करती हु मुझे मौका दिया

पार्टी कैमरे जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं और सभी सीनियर्स का मैं धन्यवाद करती हूं

सभी साथियों ने अवसर दिया है

जिन मूल्यों की जिम्मेदारी मुझे दी गई है सभी को निभाने की कोशिश करूंगी

मुझे जिस विश्वास से मौका दिया है राज्यसभा में उन्हों मूल्यों को लेकर आवाज उठाऊंगी

06 Jun 2026 | 1:10 pm

Bhilai News : निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने,जिंदा आदमी को मरा हुआ बता कर दे दी बॉडी

भिलाई-
निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने
जिंदा आदमी को मरा हुआ बता कर दे दी बॉडी
अंतिम संस्कार की तैयारी में हिलने लगे हाथ पैर
घर वालों ने पानी पिलाकर ले गए मेकाहारा
इलाज के दौरान कल रात हो गई युवक की मौत
3 जून को बाथरूम में गिरने से टूटी थी पसली
पुरानी भिलाई के देव बलोदा का वीडियो वायरल

06 Jun 2026 | 1:08 pm

Raipur News : अवैध रेत और गिट्टी परिवहन करते 11 हाइवा जब्त रायपुर कलेक्टर गौरव सिंग के निर्देश पर कार्रवाई

आरंग, राजिम-
अवैध रेत और गिट्टी परिवहन करते 11 हाइवा जब्त
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंग के निर्देश पर कार्रवाई
रायपुर खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई
10 हाइवा रेत और 1 हाइवा वाहन गिट्टी को जब्त
सभी वाहनों को किया आरंग और गिधपुरी थाने को सौंपे

06 Jun 2026 | 1:06 pm

Bhopal News : सीएम डॉ मोहन यादव का बयान,हमारे लिए सौभाग्य की बात है,आज विजय का संकल्प

भोपाल……
सीएम डॉ मोहन यादव का बयान….
हमारे लिए सौभाग्य की बात है,आज विजय का संकल्प
हमारा मप्र संगठन की दृष्टि से देश का नंबर 1 राज्य है…
हमारे कार्यकर्ताओं का नया संसदीय जीवन शुरू हो रहा है…
दोनो उम्मीदवार का नामांकन दाखिल हुआ है….
हम दोनों उम्मीदवार के साथ विजय प्रमाणपत्र लेने भी आयेंगे….
उच्च सदन में हमारे उम्मीदवार जाने वाले है….

06 Jun 2026 | 1:04 pm

Dhar News : जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

धार-
जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
दोनों पक्षों के 6 लोग बताए घायल
विवाद में हवाई फायर भी किया
एक बीघा सरकारी जमीन का विवाद
सादलपुर थाना के खेरोद का मामला

06 Jun 2026 | 1:02 pm

Jabalpur News : नशा माफिया पर बड़ी कार्यवाई,नशीले इंजेक्शन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

जबलपुर- नशा माफिया पर बड़ी कार्यवाई

नशीले इंजेक्शन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

15 लाख रु कीमत के 6600 नशीले इंजेक्शन बरामद

बेलबाग,आधारताल थाना पुलिस और क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाई

06 Jun 2026 | 1:01 pm

Bhopal News : नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुंची मीनाक्षी नटराजन प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुंची

भोपाल

नेता प्रतिपक्ष  से मिलने पहुंची मीनाक्षी नटराजन

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुंची

नेता प्रतिपक्ष ने किया स्वागत

शाम को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

06 Jun 2026 | 12:52 pm

Raipur News : पीसीसी दीपक बैज का बयान, डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है

पीसीसी दीपक बैज का बयान

डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है

इस बढ़ोतरी का असर आम जन जीवन पर पड़ा है

रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही है

कांग्रेस मांग करतीं है कि डबल इंजन की सरकार है, केंद्र और राज्य मिलकर अपना vat कम करे और आम जनता को महंगाई से राहत दिलाए

Neet पेपर के दुबारा कराए जाने पर कहा

सरकार शिक्षा के मुद्दे पर फेल हो गई है

एक परीक्षा भी कराने में सरकार फेल हो रही है

देश के बच्चों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है बच्चों में नाराजगी है

कांग्रेस मांग करतीं है कि धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दे, पीएम मोदी इस मामले में संज्ञा के

06 Jun 2026 | 12:46 pm

Shajapur News : अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रक,हादसे में ड्राइवर और हेलपर को आई चोट

शाजापुर: अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रक
हादसे में ड्राइवर और हेलपर को आई चोट
दोनों को अस्पताल में किया गया भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

06 Jun 2026 | 12:40 pm

Raipur News : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष लगाए जाएंगे ढाई करोड़ पौधे वनमंत्री केदार कश्यप ने पौधारोपण पर कहा

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष लगाए जाएंगे ढाई करोड़ पौधे

वनमंत्री केदार कश्यप ने पौधारोपण पर कहा

CM ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की

ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है, ज्यादा पौधे लगेंगे

पिछले वर्ष भी लक्ष्य से अधिक पौधों लगाए गए थे

06 Jun 2026 | 12:25 pm

Bhopal News : दोनों राज्यसभा उम्मीदवार पहुंचें विधानसभा, सीएम डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे विधानसभा

भोपाल……
दोनों राज्यसभा उम्मीदवार पहुंचें विधानसभा….
सीएम डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे विधानसभा…
बीजेपी विधायक, मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद….
दोनों उम्मीदवार रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दाखिल कर रहे नामांकन….
एक उम्मीदवार के नामांकन पर 10-10 प्रस्तावक होंगे….

06 Jun 2026 | 12:24 pm

Raipur News : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव अपना कुर्ता फाड़ते दिखे,कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव अपना कुर्ता फाड़ते दिखे

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान

कांग्रेस के सभी नेताओं को अपना कुर्ता फाड़ना चाहिए

PSC छात्रों के साथ अन्याय हुआ तो क्यों कुर्ता नहीं फाड़े

अब आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाने सब सामने आ रहे

कांग्रेस को आदिवासी नेतृत्व स्वीकार नहीं होता: केदार

06 Jun 2026 | 12:05 pm

Raipur News : दिल्ली से चोरी की लग्जरी कारों का रायपुर कनेक्शन.

रायपुर…

दिल्ली से चोरी की लग्जरी कारों का रायपुर कनेक्शन…

दो संदिग्ध हिरासत में, रायपुर में बेची गई चोरी की लग्जरी कारें…

दिल्ली में दोनो चोरों से पूछताछ में हुआ खुलासा…

रायपुर में खपाई जा रही थीं दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई लग्जरी गाड़ियां…

दिल्ली पुलिस की टीम रायपुर पहुंची…

रायपुर से चोरी की 04 गाड़ियां की जब्त…

नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदलकर बेची जा रही थीं कारें…

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़…

करीब 25 से 50 चोरी की लग्जरी कारें रायपुर और आसपास बेचे जाने का हुआ खुलासा…

CG-04 सीरीज की नंबर प्लेट लगाकर बनाई जाती थी वैध गाड़ियों की पहचान…

फर्जी RC, बिक्री पत्र, बैंक NOC और ट्रांसफर दस्तावेज तैयार करता था गिरोह…

दिल्ली पुलिस की टीम रायपुर पहुंची, संदिग्ध वाहनों की जब्ती शुरू…

खरीदार भी जांच के दायरे में, दस्तावेज और भुगतान की हो रही पड़ताल…

लग्जरी कार खरीदने वालों में मचा हड़कंप, कई और खुलासों की संभावना…

06 Jun 2026 | 11:53 am

Bhopal News: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ढोल बजने शुरू

भोपाल

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ढोल बजने शुरू…..

कुछ देर में पहुंचेगे सीएम डॉ मोहन यादव….

सीएम के आने के कुछ देर में रवाना होंगे सभी विधानसभा…

06 Jun 2026 | 11:52 am

Bhopal News: बीजेपी कार्यालय में नामांकन फार्म की औपचारिकता हो रही है पूरी

भोपाल……

बीजेपी कार्यालय में नामांकन फार्म की औपचारिकता हो रही है पूरी….

विधायकों के हो रहे है हस्ताक्षर…..

राज्यसभा के दोनों प्रत्याशी कार्यालय में मौजूद…

कुछ ही देर में सीएम डॉ मोहन यादव पहुचेंगे कार्यालय….

06 Jun 2026 | 11:40 am

Indore News: हत्या आरोपी को पुलिस ने कंधे पर बैठाकर किया कोर्ट में पेश

इंदौर ब्रेकिंग…हत्या आरोपी को पुलिस ने कंधे पर बैठाकर किया कोर्ट में पेश

दविश के दौरान भागते समय आरोपी को आई थी पैर में चोट

आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए कंधे पर बैठाया

नवीन पाटीदार की हत्या का मुख्य आरोपी है राहुल मराठा

पुलिस जवान ने उठाया कंधे पर किया मजिस्ट्रेट के सामने पेश

राऊ इलाके में बदमाशो ने नवीन पाटीदार की थी हत्या

06 Jun 2026 | 11:37 am

Indore News: इंदौर में आवारा कुत्ते का आतंक, 40 से ज्यादा लोगों को काटा

इंदौर में आवारा कुत्ते का आतंक, 40 से ज्यादा लोगों को काटा..
अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, मरीज और स्टाफ भी बने शिकार..
सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहा कुत्ते का हमला…
अस्पताल परिसर से निकलकर गांव और कॉलेज क्षेत्रों तक पहुंचा कुत्ता…
सांवेर रोड पर अब भी सक्रिय, लोगों में दहशत का माहौल…

06 Jun 2026 | 11:32 am

Narshinghpur News: केरपानी गांव में देर रात हंगामा

नरसिंहपुर- केरपानी गांव में देर रात हंगामा
पुराने विवाद को लेकर दो नकाबपोशों ने मचाया उत्पात
घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में की तोड़फोड़
लाठी-डंडों से वाहनों के कांच फोड़े, सामान भी क्षतिग्रस्त
तोड़फोड़ की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
सुआतला थाना क्षेत्र के केरपानी गांव का मामला

06 Jun 2026 | 11:13 am

Hata News: युवक की मौत से नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम

हटा: युवक की मौत से नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम
पुलिस पर लापरवाही और दूसरे पक्ष से साठगांठ का आरोप
कल बंजारा समाज के व्यक्ति से हुआ था युवक का विवाद
देर रात घर में युवक ब्रजेश यादव की हुई थी मौत
युवक के परिजन हटा-छतरपुर स्टेट हाइवे पर कर रहे प्रदर्शन

06 Jun 2026 | 11:12 am

Pendra News: CM विष्णुदेव साय का दौरा आज

पेंड्रा- CM विष्णुदेव साय का दौरा आज
सुशासन तिहार के तहत CM का दौरा
मरवाही के निमधा गांव में लगाएंगे चौपाल

06 Jun 2026 | 10:56 am

Bhopal News: बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल……
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन….
तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दोपहर 12 बजे दाखिल करेंगे नामांकन…
सीएम डॉ मोहन,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नामांकन जमा कराने जाएंगे….
केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान रहेंगे मौजूद…..
बीजेपी प्रदेश कार्यालय से विधानसभा नामांकन जमा करने जाएंगे…..

06 Jun 2026 | 10:36 am

Bhopal News: इंद्रपुरी सी सेक्टर लेबर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

भोपाल

इंद्रपुरी सी सेक्टर लेबर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

सौ से अधिक मकानो को गिराया जा रहा

अतिक्रमण हटाने की की जा रही कार्रवाई

जनता में दिख रहा आक्रोश

मौके पर जिला प्रशासन सहित पुलिस की टीम मौजूद

06 Jun 2026 | 10:33 am

Janjgir News: रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन

जांजगीर: रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन
5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर को किया गया जब्त
केवा और हथनेवरा गांव में हुई कार्रवाई
खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई

06 Jun 2026 | 10:31 am

Shajapur News: बस और ट्रक में टक्कर

शाजापुर- बस और ट्रक में टक्कर
बस ड्राइवर की मौके पर मौत
17 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
बस में सवार थे 50 से 60 मजदूर
इंदौर के सावेर में ईड भट्टे पर करते है मजदूरी
सुनेरा थाना क्षेत्र की घटना

06 Jun 2026 | 10:30 am

Raipur News: बॉम्बे मार्केट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आगजनी मामला

रायपुर…

बॉम्बे मार्केट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आगजनी मामला…

बैंक में ब्लास्ट के बाद लगी आग…

बैंक सफाईकर्मी ने धमाके की सुनी आग…

ACP कोतवाली ने भी की धमाके की पुष्टि…

पहले और दूसरे फ्लोर पर है बैंक ऑफिस…

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर…

आग बुझाने का प्रयास जारी…

ACP कोतवाली, थाना पुलिस समेत 108 की एंबुलेंस मौके पर…

आग लगने के कारणों का खुलासा नही….

मौदहापारा थाना इलाके का मामला…

06 Jun 2026 | 10:26 am

Tikamgarh News: जिले में नहीं थम रहा नदियों से अवैध रेत उत्खनन

टीकमगढ़-
जिले में नहीं थम रहा नदियों से अवैध रेत उत्खनन
लिधौरा तहसीलदार की टीम ने छापेमार कार्रवाई की
उपरारा गांव में सुखनई नदी पर हो रहा अवैध खनन
टीम के पहुंचते ही खनन माफिया भागे, JCB मशीन जब्त
लिधौरा थाना क्षेत्र का मामला

06 Jun 2026 | 10:19 am

Morena News: तेज रफ्तार ट्रक अस्थाई वन चौकी में जा घुसा

मुरैना- तेज रफ्तार ट्रक अस्थाई वन चौकी में जा घुसा
हादसे में वनपाल को आई चोट, इलाज जारी
वन विभाग और SAF के 12 जवान बाल-बाल बचे
हादसे के बाद हाईवे पर कई घंटों तक लगा रहा जाम
सिविल लाइन थाना के वन डिपो चेकिंग पॉइंट की घटना

06 Jun 2026 | 10:18 am

Pendra News: मरवाही में फर्जी नामांतरण मामला

पेंड्रा- मरवाही में फर्जी नामांतरण मामला
पटवारी निलंबित, सचिव के निलंबन की अनुशंसा
पूर्व सरपंच और जमीन कारोबारी पर FIR के आदेश
मामले में तहसीलदार को भेजा गया नोटिस
कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने की कार्रवाई
पैतृक भूमि के फर्जी फौती नामांतरण मामले में कार्रवाई

06 Jun 2026 | 9:48 am

Jabalpur News: खाने के बाद बिल के पैसे मांगने पर हमला

जबलपुर- खाने के बाद बिल के पैसे मांगने पर हमला

ढाबा संचालक और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

बदमाशों ने लाठी डंडों से किया हमला और तोड़फोड़

CCTV कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात

दोबारा बिल के पैसे ना मांगने की धमकी देकर भागे बदमाश

गोसलपुर थाने में 2 बदमाशों सहित अन्य पर FIR दर्ज

देर रात गांधीग्राम के पास सतना ढाबे की घटना।

06 Jun 2026 | 9:33 am

Jabalpur News: ईसाई समाज ने निकाला शांति मार्च

जबलपुर- ईसाई समाज ने निकाला शांति मार्च

ईसाई समाज पर अत्याचार बढ़ने के आरोप के साथ निकाला मार्च

धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाए जाने का हवाला देकर निकाला मार्च

मालवीय चौक से सिविक सेंटर तक निकला शांति मार्च

ईसाई धर्मगुरुओं सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

06 Jun 2026 | 9:22 am

Shivpuri News: सड़क किनारे खड़े 4 लोगो को डंपर ने रौंदा

शिवपुरी: सड़क किनारे खड़े 4 लोगो को डंपर ने रौंदा
हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल
घायल को अस्पताल में किया भर्ती, इलाज जारी
पुलिस ने डंपर जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार
करेरा भितरवार रोड पर हाजीनगर की घटना

06 Jun 2026 | 9:20 am

Durg News: देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट

दुर्ग: देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट
विवाद के दौरान 8 लोगों को चाकू लगने से घायल
लाठी डंडे चलने से भी कुछ लोग हुए घायल
बच्चों की मामूली लड़ाई से शुरू हुआ था विवाद
दुर्ग के सिद्धार्थ नगर का मामला
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

06 Jun 2026 | 9:08 am

Ambikapur News: चिकित्सक की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में स्पीच थेरपिस्ट गिरफ्तार

अम्बिकापुर,,,

चिकित्सक की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में स्पीच थेरपिस्ट गिरफ्तार,

स्पीच थेरिपिस्ट प्रांजुल बलियान को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,

बच्चे को स्पीच थेरैपी दिलाने आरोपी के क्लिनिक जाती थी महिला,

2023 से आरोपी ने कई बार किया दुष्कर्म,

06 Jun 2026 | 9:04 am

Raipur News: दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

रायपुर ब्रेकिंग

दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का बयान

इस प्रकार के कई कॉकरोच पार्टी देश में बनी है

कुछ समय के लिए लोगों के ऊपर भ्रम पैदा कर सकते हैं लेकिन ऐसा कोई चीजों का जड़ नहीं होता

ये खुद ही अपना मुखौटा कॉकरोच का लगाकर चल रहे है

देश और प्रदेश की जनता समझदार है

इसमें किस प्रकार के लोग जुड़े हैं सभी लोगों को पता है

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm