Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ अचानक बदली टीम इंडिया की स्क्वाड, विराट की जगह इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिला मौका
Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli: विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए है।
Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli/AI Generated Image
- अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली चोट के कारण बाहर हो गए हैं
- चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया है
- कोहली की फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है और वह इंग्लैंड सीरीज तक वापसी कर सकते हैं
मुंबई। Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के चलते महीने के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए है। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शनिवार को यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है। ये तीन वनडे मैच 13, 17 और 20 जून को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।
Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद सिर्फ एक प्रारूप में खेलने वाले कोहली को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटन्स के बीच हाल में हुए आईपीएल फाइनल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था। कोहली ने नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
आईपीएल फाइनल में चोटिल हुए थे विराट
बीसीसीआई मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘विराट को फाइनल में चोट लगी भी जिसे अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। हम उनकी स्थिति का आकलन करेंगे, लेकिन अभी हमें समय-सीमा के बारे में पता नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यशस्वी उनकी जगह लेंगे। लेकिन लगता है कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं, हालांकि अभी यह पक्का नहीं है।’’
Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli अगरकर ने कहा, ‘‘इसलिए मेरी बात को पक्का नहीं मानें। मुझे अभी तक फिजियो से कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं मिली है।’’ भारत के लिए सभी प्रारूप में खेलने वाले जायसवाल ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से अब तक सिर्फ चार वनडे मैच खेले हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 116 रन की मैच विजयी पारी खेली थी, जो उनका पहला वनडे शतक था।
इस बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओए) जाएंगे, जहां ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का रिहैबिलिटेशन लगभग पूरा होने वाला है। सैकिया ने कहा, ‘‘हार्दिक सीओए बेंगलुरु में हैं। वह बहुत जल्द ठीक होने के आखिरी चरण में पहुंच जाएंगे और उन्हें खेलने की मंजूरी मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ’’
पंड्या वनडे टीम में शामिल
Yashasvi Jaiswal Replaces Virat Kohli पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के अलावा एशियाई खेलों की टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया क्योंकि 50 ओवर के प्रारूप में उनके कार्यभार का ध्यान रखा गया है। पूर्व कप्तान रोहित भी अब सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं, उन्हें भी आईपीएल के दौरान मांसपेशियों की चोट लगी थी जिसकी वजह से वह इस सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ नौ मैच खेल पाए।
उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक रोहित की बात है, वह भी दो-तीन दिन में सीओए जा रहे हैं। हम हर उस खिलाड़ी के लिए एक प्रक्रिया अपना रहे हैं जो किसी तरह की चोट से जूझ रहा है और यह देख रहे हैं कि उनका रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम क्या है। ’’सैकिया ने कहा, ‘‘उन्हें सीओए से हमारी तकनीकी टीम के पास मंजूरी के लिए आना होगा। इसलिए प्रक्रिया चल रही है और हम उनकी फाइनल फिटनेस मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे के लिए अपडेट हुई भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
ये भी पढ़ें
- CCPL Ayush Pandey India A: वैभव सूर्यवंशी के बाद छत्तीसगढ़ के धाकड़ बल्लेबाज को मिली भारतीय टीम में एंट्री, CCPL में मचा रहा धमाल
- Jhalawar Minor Girls Trafficking Case: डांस बार में नौकरी का देते थे लालच, फिर नाबालिग बच्चियों को गंदे धंधे में धकेलता था गिरोह, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़ गए सबके होश
- Jabalpur Murder and Suicide News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी दी जान। GCF के खंडहर में फंदे से लटकी मिली लाश
- Mathura Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई तीन दोस्तों की सांसे, इतने लोग गंभीर रूप से हुआ घायल, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा

Facebook


