LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 8 September 2026: मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले 2 संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी ID और बंदूक बरामद

Today Live Breaking News and Updates 8 September 2026: मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले 2 संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी ID और बंदूक बरामद

Today Live Breaking News and Updates 8 September 2026: मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले 2 संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी ID और बंदूक बरामद

Today Live Breaking News and Updates 8 September 2026

Modified Date: September 8, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: September 8, 2026 9:04 am IST

Today Live Breaking News and Updates 8 September 2026 मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Rall) की रैली से पहले दो फर्जी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने अंबानी कल्चरल सेंटर से 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जाँच के दौरान दोनों के पास से PMO की फर्जी ID और बंदूक मिले है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5:45 बजे मुंबई के नीता अंबानी कल्चरल सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह इस कार्यक्रम का सातवां संस्करण है, जो 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

जांच में जुटी क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch)

PM Modi Mumbai Visit मुंबई पुलिस का कहना है, “मुंबई में उस जगह से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उनमें से एक व्यक्ति के पास से बंदूक बरामद हुई। मुंबई पुलिस ने BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी (Fake PMO Officer) बता रहा था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी। मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस मामले की आगे जांच कर रही है।”

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। गुजरात में प्रधानमंत्री वडोदरा से 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन महत्वपूर्ण खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही यह महत्वपूर्ण परियोजना पूरी हो जाएगी। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मेगा प्रोजेक्ट अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और प्रधानमंत्री इसे औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।