कांग्रेस विधायक को जिंदा जलाने की कोशिश, दो गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक को जिंदा जलाने की कोशिश, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड| रुद्रप्रयाग से कांग्रेस विधायक मनोज रावत पर जानलेवा हमले की खबर आई है। बता दें कि विधायक मनोज रावत पर ये हमला तब हुआ जब वो जिले के अगस्त मुनि क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डालकर उन्हें जलाने का प्रयास किया। पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशेाक कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग के पास अगस्त मुनि क्षेत्र में हुई इस घटना में रावत बाल—बाल बच गए।
Read More news:जोगी ने 15 नवंबर से ही धान खरीदी पर दिया जोर, बोले- पहले भी इसके लि…
पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। एक व्यक्ति को विधायक रावत के गनर ने उन पर पेट्रोल डालने के दौरान ही पकड़ लिया था, दूसरे को बाद में गिरफ्तार किया गया।

Facebook


