Kalyan Jewellers Robbery Plot Foiled: रायपुर के इस मशहूर ज्वैलरी में थी डकैती की प्लानिंग.. जुटा लिए थे पिस्टल, कारतूस और हथियार लेकिन पुलिस को अचानक आया एक कॉल और..

रायपुर पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स डकैती की साजिश विफल कर तीन आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया।

Kalyan Jewellers Robbery Plot Foiled: रायपुर के इस मशहूर ज्वैलरी में थी डकैती की प्लानिंग.. जुटा लिए थे पिस्टल, कारतूस और हथियार लेकिन पुलिस को अचानक आया एक कॉल और..

Raipur Kalyan Jewellers robbery planning failed || Raipur Commissionerate Police Press Note

Modified Date: August 6, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: August 6, 2026 6:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कल्याण ज्वेलर्स डकैती की साजिश नाकाम।
  • तीन आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार।
  • दो फरार आरोपियों की तलाश जारी।

रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Raipur kalyan jewellers robbery plot foiled) उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पहले की रेकी, फिर बनाई डकैती की पूरी योजना

पुलिस के मुताबिक़, मुखबिर से सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नए रोड के पास तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 1 अप्रैल 2026 को एक आरोपी ने ज्वेलर्स की रेकी की थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आसपास के रास्तों और वारदात को अंजाम देने की पूरी जानकारी जुटाई गई थी। फरार आरोपी मोबाइल के जरिए लगातार अपडेट ले रहे थे और रेकी की तस्वीरें साझा कर योजना बना रहे थे।

दिल्ली और बिहार के आरोपी, दो की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवांश शर्मा (19), निवासी दिल्ली, सुशांत कुमार पासवान (19), निवासी दिल्ली और मयंक सिंह (19), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। (Raipur kalyan jewellers robbery plot foiled) गुढ़ियारी थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4) (डकैती का प्रयास) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है और डकैती की पूरी साजिश, हथियारों की व्यवस्था तथा तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में डीसीपी उत्तर दीपमाला कश्यप, एडीसीपी आदित्य पांडेय और एसीपी पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इन्हें भी पढ़ें:

ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला

वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित

जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति

उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown