UGC NET Result 2021: जारी हुआ यूजीसी नेट का रिजल्ट, यहां फटाफट चेक करें

एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2021 परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

UGC NET Result 2021: जारी हुआ यूजीसी नेट का रिजल्ट, यहां फटाफट चेक करें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: February 19, 2022 2:08 pm IST

UGC NET Result 2021: एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2021 परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

read more: Dharamlal Kaushik के पत्र का उड्डयन मंत्रालय ने दिया जवाब| एयरलाइंस कंपनियों को संभावनाएं तलाशने कहा

पेपर 1 और 2 के लिए कट-ऑफ अंक सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कुल अंकों का 40 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए कुल अंकों का 35 प्रतिशत है। नेट के दोनों पेपरों में उपस्थित होने वाले कुल अभ्यर्थियों के 6 फीसदी ही क्वालिफाई घोषित किए जाएंगे।

read more: संघ प्रमुख Mohan Bhagwat का Ujjain दौरा | कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

यूजीसी नेट परीक्षा देश भर में एनटीए द्वारा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक हुआ था। यूजीसी नेट के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

इस डायरेक्ट लिंक में क्लिक करके आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com