Surajpur Assembly Election: यहां ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, बोले- 23 साल बाद भी नहीं ली सरकार ने सुध
Surajpur Assembly Election: यहां के मतदाताओं ने चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इन गांव वालों की माने तो मतदान के बहिष्कार की वजह यह बताई जा रही है कि गांव में सड़क और पुल नहीं है।
Surajpur Assembly Election
Surajpur Assembly Election: सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार को लेकर अपना दमखम लगा रही हैं, साथ ही निर्वाचन आयोग के द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए कई प्रकार से जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन सूरजपुर जिले का एक गांव सतनगर का जाबरपारा जहां लगभग 200 से ज्यादा मतदाता निवास करते हैं, यहां के मतदाताओं ने चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इन गांव वालों की माने तो मतदान के बहिष्कार की वजह यह बताई जा रही है कि गांव में सड़क और पुल नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण को 23 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, इस दरमियान कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की सरकार रही, लेकिन आज भी इस गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक की लेकिन आज तक इन ग्रामीणों की सुध किसी ने नहीं ली। जिससे निराश होकर आखिरकार यह ग्रामीण अब विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिए हैं।
read more: कहां है सबूत: निज्जर की हत्या संबंधी आरोपो को लेकर भारतीय उच्चायुक्त ने कनाडा सरकार से किया सवाल
वहीं इस इलाके के जनप्रतिनिधि भी इन ग्रामीणों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में मूलभूत सुविधाएं न होने से ग्रामीणों ने सरकार के प्रति काफी नाराजगी है। बता दें कि प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है, 3 दिसंबर के मतगणना होगी ऐसे में प्रचार प्रसार काफी तेजी से जारी है।

Facebook


