Surajpur Assembly Election: यहां ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, बोले- 23 साल बाद भी नहीं ली सरकार ने सुध

Surajpur Assembly Election: यहां के मतदाताओं ने चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इन गांव वालों की माने तो मतदान के बहिष्कार की वजह यह बताई जा रही है कि गांव में सड़क और पुल नहीं है।

Surajpur Assembly Election: यहां ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, बोले- 23 साल बाद भी नहीं ली सरकार ने सुध

Surajpur Assembly Election

Modified Date: November 5, 2023 / 05:07 pm IST
Published Date: November 5, 2023 4:58 pm IST

Surajpur Assembly Election: सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार को लेकर अपना दमखम लगा रही हैं, साथ ही निर्वाचन आयोग के द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए कई प्रकार से जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन सूरजपुर जिले का एक गांव सतनगर का जाबरपारा जहां लगभग 200 से ज्यादा मतदाता निवास करते हैं, यहां के मतदाताओं ने चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इन गांव वालों की माने तो मतदान के बहिष्कार की वजह यह बताई जा रही है कि गांव में सड़क और पुल नहीं है।

read more: BJP leader Ratan Dubey Murder Video : भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या का वीडियो आया सामने! साप्ताहिक बाजार में इस तरह हुआ हमला …देखें

ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण को 23 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, इस दरमियान कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की सरकार रही, लेकिन आज भी इस गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक की लेकिन आज तक इन ग्रामीणों की सुध किसी ने नहीं ली। जिससे निराश होकर आखिरकार यह ग्रामीण अब विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिए हैं।

read more: कहां है सबूत: निज्जर की हत्या संबंधी आरोपो को लेकर भारतीय उच्चायुक्त ने कनाडा सरकार से किया सवाल

वहीं इस इलाके के जनप्रतिनिधि भी इन ग्रामीणों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में मूलभू​त सुविधाएं न होने से ग्रामीणों ने सरकार के प्रति काफी नाराजगी है। बता दें कि प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है, 3 दिसंबर के मतगणना होगी ऐसे में प्रचार प्रसार काफी तेजी से जारी है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com