MP Assembly Elections 2023: Delhi में पेशी..Bhopal में क्लास! अमित शाह के दौरे के बाद बीजेपी में क्या होगा बदलाव?

MP Assembly Elections 2023: Delhi में पेशी..Bhopal में क्लास! अमित शाह के दौरे के बाद बीजेपी में क्या होगा बदलाव?

MP Assembly Elections 2023: Delhi में पेशी..Bhopal में क्लास! अमित शाह के दौरे के बाद बीजेपी में क्या होगा बदलाव?
Modified Date: October 30, 2023 / 09:43 pm IST
Published Date: October 30, 2023 9:43 pm IST

भोपाल। MP Assembly Elections 2023 MP के दिल में क्या है ये तो देखिए 3 दिसंबर को रिजल्ट में हमें पता चलेगा। लेकिन इस रिजल्ट के पहले MP के नेताओं की जमकर क्लास ली जा रही है। जी हां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह MP के दौरे पर हैं। संभागवार बैठक लेकर सबकी पेशी करा रहे हैं। क्लास ले रहे हैं। तो वहीं आज अचानक ही दिल्ली तलब किए गए हैं कमलनाथ और दिग्विजय। तो इन नेताओं की अचानक दिल्ली दौड़ और दिल्ली से आकर अमित शाह की MP स्पेशल क्लास ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए। वो सवाल आपके सामने रखेंगे।

Read More: TS Singh Deo on Sharab Bandi: ‘मैंने शराबबंदी के लिए कभी गंगाजल लेकर कसम नहीं खाई’ शराबबंदी के मुद्दे पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

MP Assembly Elections 2023 मध्य प्रदेश में नामांकन का दौर खत्म होते ही वोटिंग का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। अब चुनाव के लिए सिर्फ 18 दिन बचे हैं। सत्ताधारी बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों पार्टियां पूरी जोर आजमाइश में जुटी हुई हैं। स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं और हाईकमान इस पर पैनी निगाह रख रहा है। बीजेपी का चुनावी मोर्चा तो खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभाले हुए हैं। तीन दिन के अपने MP दौरे पर अमित शाह ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। संभागवार समीक्षा कर रहे हैं। चुनावी रणनीति बना रहे हैं। रूठों को मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दे रहे हैं। तीखे तेवर के साथ गलतियों पर फटकार भी लगा रहे हैं। कोशिश यही कि चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सब कुछ ऑन ट्रैक हो जाए।

Read More: #IBC24InBastar: नगरनार स्टील प्लांट पर केंद्र और राज्य के बीच हो रही सियासत? जानें क्या है बस्तर के वरिष्ठ पत्रकारों की राय 

यहां अमित शाह MP बीजेपी का मोर्चा संभाले हुए हैं। फटकार भी लगा रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अचानक ही पूर्व सीएम दिग्विजय और कमलनाथ के दिल्ली बुलावे से इन खबरों को और बल मिल गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो सीनियर लीडर्स से बीच तनातनी की खबरें हाईकमान तक भी पहुंची है। ऐसे में दिल्ली में होने वाली ये बैठक कहीं न कहीं इसी ओर इशारा कर रही है कि कांग्रेस हाईकमान चुनाव के ठीक पहले किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का भी दिल्ली जाना। इसे और भी पुख्ता करता है। हालांकि कांग्रेस नेता इसे रूटीन बैठक बता रहे हैं।

Read More: #IBC24InBastar: नगरनार स्टील प्लांट पर केंद्र और राज्य के बीच हो रही सियासत? निजीकरण पर क्या है राय, देखें खास रिपोर्ट 

कांग्रेस नेता हर बार की तरह इस बार भी कह रहे हैं कि कांग्रेस में सब ऑल इज वेल है। जिसपर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज शायराना अंदाज में तंज कसा।

Read More: CG Assembly Election 2023: वादों का इंद्रजाल..गलेगी किसकी दाल? क्या कर्जमाफी का वादा मास्टर स्ट्रोक सासबित होगा? 

तो एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दिल्ली से आकर MP में ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। जीत के मंत्र और तीखे तेवर दिखा रहे हैं। तो वहीं MP कांग्रेस के नेताओं का अचानक दिल्ली दौरा साफ बयां कर रहा है के दोनों ही दलों का शीर्ष नेतृत्व राज्य के नेताओं को टाइट कर रहा है और जरूरत पड़ने पर क्लास भी ले रहा है। ताकि चुनाव से पहले कोई भी चूक होने न पाए।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।