CG Assembly Election 2023: दावे हवाई..जीत की दवाई! जीत का दावा.. दूसरे फेस पर ‘निशाना’! क्या जीत के दावों से दूसरे चरण पर पड़ेगा प्रभाव?
CG Assembly Election 2023: दावे हवाई..जीत की दवाई! जीत का दावा.. दूसरे फेस पर 'निशाना'! क्या जीत के दावों से दूसरे चरण पर पड़ेगा प्रभाव?
रायपुर। CG Assembly Election 2023 छत्तीसगढ़ के चुनावी रण के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। पहले दौर में बस्तर की 12 सीटों के साथ ही दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर कुल 76.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अब जनता का फैसला 3 दिसंबर को आएगा लेकिन सियासी दल अपनी-अपनी जीत के दावे अभी से कर रहे हैं। राजनांदगांव से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दावा किया कि पहले चरण की 20 में से 18 सीट भाजपा जीत रही है।
CG Assembly Election 2023 रमन सिंह के इस दावे के बाद भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। नतीजों से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मना लिया। पटाखे भी जला लिए गए। उधर सीएम भूपेश बघेल भी पहले चरण में पिछली बार से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस तो राजनांदगांव से रमन सिंह के भी हारने का दावा कर रही है।
इधर, रमन सिंह के दावे और भाजपा के जश्न पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रतिक्रिया दी कि बीजेपी झूठ और जुमले की राजनीति करती है लिहाजा भाजपा ने जश्न भी झूठा मना लिया। सैलजा ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। ऐसे में सवाल ये है कि किसके के दावे में कितना दम है। सवाल ये भी है कि क्या दावों के जरिए दूसरे चरण के लिए माहौल बनाया जा रहा है।

Facebook


