रहस्यमयी पेड़ों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां का बनाएं प्लान

रहस्यमयी पेड़ों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां का बनाएं प्लान

रहस्यमयी पेड़ों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां का बनाएं प्लान
Modified Date: November 29, 2022 / 12:55 am IST
Published Date: August 13, 2018 11:41 am IST

दुनिया प्राकृतिक खूबसूरती से भरी पड़ती है, जिसमें कई रहस्यमी, चमत्कारी और विचित्र जगहें भी देखने को मिल जाती है। आज हम आपको दुनियाभर की ऐसी ही कुछ अजीबो-गरीब पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। अपनी बनावट और खूबसूरती के लिए मशहूर इन पेड़ों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब पेड़ों के बारे में, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

 ऑस्ट्रेलिया, रेनबो ट्री

इंद्रधनुष के रंगों की तरह दिखाई देने वाले इस अनोखे पेड़ का नाम रेनबो यूकेलिप्टस है। इस पेड़ की खूबसूरती देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

 

अफ्रीका, बाओबाब ट्री

अफ्रीका तके इन लंबे-लंबे पेड़ों को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे यह नकली पेड़ हो। मेडागास्कर में मिलने वाले 262 फीट ऊंचे इन पेड़ की अनोखी बनावट ही इन्हें बाकी पेड़ों से अलग बनाती है।

 अफ्रीका, ड्रैगन ट्री

अफ्रीका के उत्तरी पश्चिमी तट पर कैनरी आयलैंड में उगने वाले इन पेड़ों की अनोखी बनावट हर किसी को हैरान कर देती है।

रहस्यमयी बरगद का पेड़

आंध्रप्रदेश के नालगोंडा में स्थित यह चमत्कारी बरगद काफी मशहूर है। इस पेड़ की सबसे खास बात यह है कि इसके ऊपर प्राकृतिक तरीके से जंगली जानवरों की आकृतियां बनी हुई।

 कैरोलिना, एंजेल ओक ट्री

कैरोलिना में स्थित एंजोल ओक नाम का ये पेड़ 300 से 400 साल तक पुराना है। 66 फुट ऊंचे और 25 फुट चौड़ें इस पेड़ की अनोखी बनावट देखने के लिए टूरिस्ट दूर- दूर से लोग आते हैं।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में