यामी का राजसी दुल्हन फोटोशूट,यूके की वैवाहिक पत्रिका ने लिया कवर पेज पर
यामी का राजसी दुल्हन फोटोशूट,यूके की वैवाहिक पत्रिका ने लिया कवर पेज पर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम हर वक्त अपने नए नए कारनामों से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में इन दिनों यामी अपने मैगज़ीन शूट को लेकर सुर्खिया बटोर रही है।जिसमें उनका इंडो वेस्टर्न दुल्हन लुक सब को आकर्षित कर रहा है।

ज्ञात हो कि यामी ने यूके स्थित वैवाहिक पत्रिका खुश के लिए अपनी दुल्हन लुक वाली फोटो शूट करवाई है। जिसमें उनका लुक किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रहा है। उनके इस ग्लैमरस अंदाज़ को पत्रिका ने कवर पेज पर स्थान दिया है।यामी की यह राजसी दुल्हन वाली फोटो बहुत अधिक वायरल हो रही है। इस फोटो में पहने परिधानों को रिंपल और हरप्रीत नरुला ने डिजाइन किया है।

Facebook


