Year Ender 2022 : साल 2022 में आशा की नई किरण लेकर आई छत्तीसगढ़ सरकार की ये योजनाएं, पहली बार स्कूली बच्चों ने आसमान से देखा धरती का खूबसूरत नजारा
Year Ender 2022 : Bhupesh Govt Decision For Labour and other People
CG Govt Will Send Money of Godhan Nyay yojana
Bhupesh Govt Decision साल 2022 को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। हम बहुत सारी यादों के साथ साल 2022 को अलविदा कहने जा रहे हैं। पूरे साल में देश ने बहुत सी उपलब्धियों को हासिल किया। वहीं छत्तीसगढ़ के लिहाज से साल 2022 कई मायनों में खास रहा। साल 2022 ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में कई यादों को अपने अंदर समेट लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2022 में कई ऐसे फैसले लिए, जो आशा की नई किरण और प्रदेश के विकास के लिए नए आयाम लेकर आईं।
देश में पहली बार हुई गोमूत्र की खरीदी
Bhupesh Govt Decision साल 2022 में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्योहार हरेली पशुपालकों के लिए सबसे खास रहा। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में गोबर खरीदी के बाद 28 जुलाई को गोमूत्र की खरीदी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले 5 लीटर गोमूत्र बेचकर 20 रुपए कमाए। सरकार ने आत्मनिर्भर गौठानों से चार 4 रुपए प्रति लीटर से गोमूत्र खरीदी शुरू कर दी।
भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए भी शुरू हूई योजना
इस साल छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत की। इस योजना के जरिए प्रदेश के भूमि हीन कृषि मजदूरों को हर साल 7 हजार रुपये देने का प्रावधान है। राज्य के 10 लाख से ज्यादा भूमिहीन मजदूर इसके तहत पात्र हैं। इस योजना की चर्चा देश में रही है।
स्लम एरिया के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल जनवरी में एक बड़ी योजना लॉन्च की। इस योजना ने स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्यगत दिक्कतों को दूर करने में बड़ी मदद की। इस योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों की मेडिकल जांच, दवाई की उपलब्धता, गंभीर बीमारी का मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
टॉपर बच्चों के सपनों को लगे पंख
छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपरों का आसमान में उड़ने का सपना पूरा हुआ। सरकार ने 8 अक्टूबर को 119 बच्चों को हेलीकॉप्टर की सैर कराई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद रायपुर हेलीपेड में बच्चों को हेलीकॉप्टर राइड करवाई गई। ऐसा पहली बार हुआ कि जब छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को हेलीकॉप्टर की सैर कराई।
तुंहर सरकार, तुंहर द्वार योजना से बन रहे परिवहन संबंधी समस्या हुई दुर
परिवहन संबंधी सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के मकसद से छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल तुंहर सरकार, तुंहर द्वार योजना की शुरुआत की। इसके तहत परिवहन से संबंधित सेवाओं जैसे नये वाहनों का रजिस्ट्रेशन, DL की डिटेल्स में बदलाव, पुराने वाहनों के RCC में संशोधन, ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है।

Facebook


