Mame Khan in Raipur: काव्य कुंभ में गूंजेगी मामे खान की सूफियाना आवाज, रायपुर में इस दिन होगा भव्य आयोजन, जानिए कैसे हो सकेंगे इसमें शामिल?
काव्य कुंभ में गूंजेगी मामे खान की सूफियाना आवाज, रायपुर में इस दिन होगा भव्य आयोजन, Mame Khan in Raipur for Kavya Kumbh Season 2
रायपुर। Mame Khan in Raipur राजधानी रायपुर में 6 जून को आयोजित होने जा रहे “काव्य कुंभ सीजन-2” को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन में कविता, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रदेशभर के साहित्य प्रेमियों और युवाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है। इस बार आयोजन में राजस्थान के प्रसिद्ध फोक सिंगर मामे खान अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की टिकटें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर उपलब्ध हैं। आप भी अपना टिकट बुक कराकर इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर निवासी मामे खान मंगणियार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह समुदाय अपनी पारंपरिक लोक संगीत विरासत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मामे खान ने बेहद कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। बताया जाता है कि उन्होंने मात्र 12 वर्ष की उम्र में अपने गायन करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली बड़ी प्रस्तुति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सामने हुई थी। कई वर्षों के संघर्ष और लगातार मेहनत के बाद मामे खान को साल 1999 में बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी दमदार आवाज और लोक शैली से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। “केसरिया बालम”, “बावरे” सहित कई लोकप्रिय गीतों ने उन्हें देशभर में प्रसिद्धि दिलाई। उनकी गायकी में राजस्थान की मिट्टी, लोक संस्कृति और सूफी संगीत की अनूठी झलक देखने को मिलती है।
प्रदेश के इन 8 शहरों में ऑडिशन (Mame Khan in Raipur)
छत्तीसगढ़ में साहित्य, कविता और मंचीय अभिव्यक्ति को नई पहचान देने वाला “काव्य कुंभ” इस बार अपने दूसरे अध्याय के साथ और भी बड़े स्वरूप में लौट रहा है। प्रदेशभर में युवाओं और साहित्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो चुके इस आयोजन का विस्तार इस बार 8 शहरों तक किया गया है। रायपुर, कोरबा, बस्तर, भिलाई, अंबिकापुर, जशपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में एक से पांच जून तक ऑडिशन लिया जाएगा। यहां से चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय मंच में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। प्रदेश स्तर पर विजेताओं को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस आयोजन में IBC24 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है।
ये भी पढ़ें
- Manendragarh ACB Raid: छत्तीसगढ़ में घूस लेते पकड़ाया सरकारी कर्मचारी, बिजली कनेक्शन देने के बदले मांगी थी रिश्वत, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा
- Sushil Anand Shukla On Purandar Mishra Fraud Case: बीजेपी विधायक से ठगी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने कहा- भाजपा विधायकों के दिन बादल सही नहीं चल रहे
- MLA Purandar Mishra Fraud Case: राष्ट्रीय अध्यक्ष के फर्जी पीए के झांसे में फंस गए छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, फटाफट ट्रांसफर कर दिए पैसे, जानिए कितने का लगा चूना?
- RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: धर्मशाला में बारिश या RCB की सुनामी? आज कौन कटाएगा फाइनल का टिकट! यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Facebook


