Raipur Road Accident Live Video: राजधानी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 15 वर्षीय नाबालिग की हुई मौत, CCTV फुटेज बयां कर रही कुछ और कहानी
Raipur Road Accident Live Video: रायपुर के सड्डू स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक 15 साल के मासूम की मौत हो गई।
Raipur Road Accident Live Video/ image source: ibc24
- राजधानी रायपुर में नही थम रहा है रफ्तार का कहर।
- तेज रफ़्तार टैंकर चालक ने नाबालिग बालक को लिया चपेट में।
- हादसे में मौके पर हुई नाबालिग बालक की मौत।
Raipur Road Accident Live Video: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर में आए दिन एक के बाद कई बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सड्डू स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक 15 साल के मासूम की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, सड्डू स्कूल के पास हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। (Raipur Road Accident Live Video) वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक टैंकर ने नाबालिग लड़के को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं वीडियो देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि, नाबालिग लड़के को टैंकर के नीचे धक्का दिया गया है।
बच्चे को टैंकर के नीचे धक्का देने की आशंका
Raipur Road Accident Live Video: ऐसी आशंका इसलिए जताया जा रही है क्योंकि, CCTV फुटेज में एक अज्ञात बाइक सवार घटनास्थल पर ही घूमते हुए नजर आ रहा है। (Raipur Road Accident Live Video) जब यह हादसा हुआ तो बाइक सवार ही सबसे पहले मासूम के शव के पास पहुंचा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि, मासूम बच्चे को टैंकर के नीचे धक्का दिया गया है।
टैंकर की तलाश में जुटी पुलिस
इस हादसे की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (Raipur Road Accident Live Video) मृतक बच्चे की पहचान LIG सेक्टर 01 सड्डू के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात पानी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Lava SHARK 2 5G Launched: Lava ने लॉन्च किया धमाकेदार 5G फोन… 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!
- CM Yogi Adityanath News: हमने उनके ‘पाप के गड्ढे’ भरे, ‘भ्रष्टाचार का कूड़ा’ साफ किया, सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना
- Mame Khan in Raipur: काव्य कुंभ में गूंजेगी मामे खान की सूफियाना आवाज, रायपुर में इस दिन होगा भव्य आयोजन, जानिए कैसे हो सकेंगे इसमें शामिल?

Facebook


