Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री ने कंटेनर उत्पादन के लिए की बड़ी घोषणा, 10,000 करोड़ रुपए का ऐलान, देखिए बजट में अब तक क्या-क्या?

Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री ने कंटेनर उत्पादन के लिए की बड़ी घोषणा, 10,000 करोड़ रुपए का ऐलान, देखिए बजट में अब तक क्या-क्या?

Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री ने कंटेनर उत्पादन के लिए की बड़ी घोषणा, 10,000 करोड़ रुपए का ऐलान, देखिए बजट में अब तक क्या-क्या?

Budget 2026 LIVE Updates/Image Source: IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: February 1, 2026 11:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • बजट 2026 में बड़ा धमाका
  • लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए खुशखबरी
  • कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़ का ऐलान

नई दिल्ली: Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट पेश करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कई बड़े और अहम ऐलान किए। यह उनका लगातार नौवां बजट है। बजट में उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, शहरों के विकास और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।

कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़ (Budget 2026 highlights)

वित्त मंत्री ने कंटेनर निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया। इससे घरेलू लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मजबूती मिलने और आयात पर निर्भरता कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को और गति देने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में शहरी विकास को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास के लिए विशेष योजना की घोषणा की है जिससे बुनियादी ढांचे, आवास और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा।

Budget 2026 LIVE Updates: स्वास्थ्य और रिसर्च सेक्टर को मजबूती देने के लिए बायो-फार्मा सेक्टर पर खास फोकस किया गया है। इसके तहत सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। यह कदम देश को दवाओं और जैव-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इसके अलावा हाई-टेक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई है। इससे देश में चिप निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार ने महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है। वहीं, स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए देसी कपड़ों के लिए विशेष सहायता और मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की भी घोषणा की गई है।

Budget 2026 की प्रमुख घोषणाएं (Nirmala Sitharaman Budget speech live)

  • बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये
  • सेमीकंडक्टर उद्योग को 40,000 करोड़ रुपये
  • कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपये
  • महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना की शुरुआत
  • देसी कपड़ों के लिए विशेष सहायता
  • मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना

5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास पर जोर (0

Budget 2026 LIVE Updates: कुल मिलाकर, बजट में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादन, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को केंद्र में रखा गया है। अब देखना होगा कि ये घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं और आम जनता को इसका कितना लाभ मिलता है।

माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती पर पेश हुआ Budget 2026

Nirmala Sitharaman Budget Speech Live:  वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का मार्ग अपनाया है। भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है, जबकि नीतिगत फैसलों के जरिए मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता सुनिश्चित की गई है। बजट में EV, सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग सेक्टर से जुड़े बड़े ऐलानों पर देश की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह बजट भारत की दीर्घकालिक विकास रणनीति का स्पष्ट रोडमैप पेश करेगा।

AAM Budget पर पीएम मोदी क्या बोले?

Nirmala Sitharaman Budget Speech Live:  बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘विकसित भारत’ का बजट होगा, जिसमें वर्ष 2047 के लक्ष्य को केंद्र में रखा गया है। पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि बजट को पेश किए जाने से पहले मोदी कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी थी। संसद भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद सुबह 11 बजे वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट पेश किया। अब देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय बजट किस तरह आम जनता, उद्योग जगत और निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।