Budget 2026 key announcements: बजट से बड़ी उम्मीदें, 300 नई ट्रेनें, 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम के साथ हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान

Budget 2026 key announcements: निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में आम लोगों, किसानों और सीनियर सिटीज़न्स को राहत देने वाले कई बड़े ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक बजट में 5 अहम फैसलों की घोषणा हो सकती है।

Budget 2026 key announcements: बजट से बड़ी उम्मीदें, 300 नई ट्रेनें, 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम के साथ हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान

Budget 2026 key announcements, file image

Modified Date: February 1, 2026 / 07:48 am IST
Published Date: February 1, 2026 7:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • इनकम टैक्स: ₹13 लाख तक की कमाई हो सकती है टैक्स-फ्री
  • 50% तक बढ़ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि
  • रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में​ विस्तार, 300 से ज्यादा नई ट्रेनें
  • पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2 KW सोलर सिस्टम पर ₹80,000 सब्सिडी संभव
  • 60+ उम्र के सभी बुजुर्गों को मिल सकता है आयुष्मान भारत योजना का लाभ

नईदिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में आम लोगों, किसानों और सीनियर सिटीज़न्स को राहत देने वाले कई बड़े ऐलान कर सकती हैं। (Budget 2026 key announcements) सूत्रों के मुताबिक बजट में 5 अहम फैसलों की घोषणा हो सकती है। (Budget 2026 Top 5 Announcements ) जिसे हम आपको इस लेख में बता रहे हैं।

1. इनकम टैक्स: ₹13 लाख तक की कमाई हो सकती है टैक्स-फ्री

नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख किया जा सकता है। (Budget 2026 key announcements)  ऐसा होने पर सैलरी पाने वालों की ₹13 लाख तक की सालाना आय पूरी तरह टैक्स-फ्री हो जाएगी। फिलहाल यह सीमा ₹12.75 लाख है।

अब सवाल यह उठता है कि यह बदलाव क्यों संभव है? तो आपको बता दें कि CII समेत कई उद्योग संगठनों ने खपत बढ़ाने के लिए टैक्स राहत की सिफारिश की है। (Budget 2026 Top 5 Announcements )  सरकार नई टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है। इससे फायदा यह होगा कि मिडिल क्लास की मासिक बचत बढ़ेगी, जिसे खर्च, निवेश या सेविंग में लगाया जा सकेगा।

2. 50% तक बढ़ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि

इसके अलावा देश भर के किसानों को मिलने वाली राशि में इजाफा किया जा सकता है। (Budget 2026 Top 5 Announcements )  पीएम-किसान योजना के तहत मिलने वाली ₹6,000 की सालाना मदद को बढ़ाकर ₹9,000 किया जा सकता है।

सवाल यह कि ऐसा क्यों हो सकता है, तो आपको बता दें कि 2019 के बाद से राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। महंगाई के चलते ₹6,000 की वास्तविक कीमत घट चुकी है। संसदीय समिति ने इसे ₹12,000 करने की सिफारिश की थी। इससे सरकार का सालाना खर्च बढ़कर करीब ₹95,000 करोड़ हो सकता है। (Budget 2026 key announcements)  इससे लाभ यह होगा कि देश के करीब 11 करोड़ किसान परिवारों को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा।

3. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में​ विस्तार, 300 से ज्यादा नई ट्रेनें

केंद्र सरकार 2030 तक ट्रेन रिजर्वेशन में वेटिंग लिस्ट खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके तहत 300+ अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।

यह इसलिए जरूरी है क्योंकि पीक सीजन में सीटों की मांग और उपलब्धता में 20–25% का अंतर है। (Budget 2026 key announcements)  ट्रेनों के साथ ट्रैक विस्तार पर भी जोर होगा। इससे फायदा यह होगा कि रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले करीब 2 करोड़ यात्रियों को राहत मिलेगी।

4. पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2 KW सोलर सिस्टम पर ₹80,000 सब्सिडी संभव

इसके साथ ही आज के बजट में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी ₹30,000 से बढ़ाकर ₹40,000 प्रति किलोवाट की जा सकती है। इससे 2 KW सिस्टम पर कुल सब्सिडी ₹80,000 हो जाएगी।

ऐसी घोषणा क्यों हो सकती है, तो बता दें कि सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों को सोलर ग्रिड से जोड़ना है। (Budget 2026 Top 5 Announcements )  अब तक करीब 19.45 लाख घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं। इससे फायदा यह होगा कि परिवारों को बिजली बिल से राहत मिलेगी और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई का मौका भी मिल सकेगा।

5. 60+ उम्र के सभी बुजुर्गों को मिल सकता है आयुष्मान भारत योजना का लाभ

आज के बजट में जो एक और बड़ा ऐलान संभव है, उसमें सरकार आयुष्मान भारत योजना में उम्र सीमा 70 साल से घटाकर 60 साल कर सकती है। (Budget 2026 key announcements)  साथ ही ₹5 लाख की इलाज सीमा बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।

यह बदलाव इसलिए भी जरूरी है क्योंकि 60+ उम्र के 82% बुजुर्गों के पास कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं। गंभीर बीमारियों में जीवनभर की बचत खर्च हो जाती है। (Budget 2026 Top 5 Announcements ) इससे लाभ यह होगा कि करोड़ों नए परिवार योजना से जुड़ेंगे और बड़े इलाज बिना कर्ज के संभव हो सकेंगे।

इन्हे भी पढ़ें :

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com