CG Budget 2026 Update: महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक को मिला तोहफा! साय सरकार के मंत्रियों ने बताई बजट की खूबियां, जानिए किस मंत्री ने क्या कहा?
CG Budget 2026 Update: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए ‘संकल्प’ थीम के साथ राज्य के समग्र विकास का रोडमैप सामने रखा। बजट को लेकर साय सरकार के मंत्रियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी मंत्री ने इस बजट को छग के विकास को लेकर कहा गया है। तो किसी ने कहा, सभी विभागों के लिए बजट में बहुत कुछ है।
cg budget/ image source: IBC24
- 1.72 लाख करोड़ संकल्प बजट
- मंत्रियों ने बजट सराहा
- हर वर्ग के विकास दावे
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए ‘संकल्प’ थीम के साथ राज्य के समग्र विकास का रोडमैप सामने रखा। बजट में सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत ढांचा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक आधारित विकास पर संतुलित जोर दिया गया है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पर 1.5 लाख रुपए की सहायता, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी और औद्योगिक निवेश बढ़ाने जैसी घोषणाओं से ग्रामीण-शहरी दोनों वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं, बजट को लेकर साय सरकार के मंत्रियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी मंत्री ने इस बजट को छग के विकास को लेकर कहा गया है। तो किसी ने कहा, सभी विभागों के लिए बजट में बहुत कुछ है। चलिए विस्तार से बताते हैं पूरी खबर है।
CG Budget Vijay Sharma: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने क्या कहा ?
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बजट को राज्य के समग्र विकास का ‘संकल्प’ बताया और कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए ग्राम स्तर पर करीब 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री शर्मा ने कहा, यह कोई जादूगरी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का हमारा स्पष्ट विकास संकल्प है।
CG Budget Kedar Kashyap: केदार कश्यप ने क्या कहा ?
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य बजट में हर विभाग और हर वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जिससे संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुनियादी ढांचे, सभी क्षेत्रों को मजबूती देने वाला है। कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता केवल निराशा और हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं।
Deputy CM On Budget 2026: हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है-अरुण साव
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ‘संकल्प’ बजट राज्य के समग्र विकास का रोडमैप है और इसमें हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहरों के लिए मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना और पीडब्ल्यूडी की द्रुतगामी सड़क योजना के जरिए शहरी ढांचे व कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साव ने कहा कि विपक्ष निराधार आरोप लगा रहा है, जबकि पूर्व सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को केवल नुकसान पहुंचाया।

Facebook


