FIR Against Abhijit Dipke: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR दर्ज, लगे हैं ये गंभीर आरोप, आप भी जानें क्या है मामला

FIR Against Abhijit Dipke: अभिजीत दीपके के साथ अजिंक्य शिंदे समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ औसा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

FIR Against Abhijit Dipke: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR दर्ज, लगे हैं ये गंभीर आरोप, आप भी जानें क्या है मामला

FIR Against Abhijit Dipke/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 22, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: August 22, 2026 9:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
  • अभिजीत के साथ अजिंक्य शिंदे समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
  • मामला महाराष्ट्र के लातूर में सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने और शैक्षणिक काम में बाधा डालने से जुड़ा हुआ है।

FIR Against Abhijit Dipke: नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, अभिजीत दीपके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभिजीत के साथ अजिंक्य शिंदे समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ औसा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला महाराष्ट्र के लातूर में सरकारी स्कूल में कथित तौर पर घुसकर हंगामा करने और शैक्षणिक काम में बाधा डालने से जुड़ा हुआ है।

अभिजीत दीपके पर क्या हैं आरोप?

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के शिक्षकों ने अभिजीत और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत के मुताबिक, 20 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे अभिजीत दिपके, अजिंक्य शिंदे और उनके साथ कुछ लोग स्कूल परिसर में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से अलग-अलग सवाल पूछे और करीब डेढ़ से दो घंटे तक स्कूल परिसर में मौजूद रहे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल और कक्षाओं में बिना अनुमति प्रवेश किया गया और फोटो भी खींचे गए। स्कूल में दूसरे स्कूल के विद्यार्थियों को बैठाए जाने के मुद्दे को लेकर शिक्षकों के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ। (FIR Against Abhijit Dipke) शिक्षकों का आरोप है कि इस दौरान अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और निलंबित कराने की धमकी भी दी गई। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम से स्कूल के शैक्षणिक कामकाज में बाधा पहुंची।

पुलिस ने शुरू की आरोपों की जांच

FIR Against Abhijit Dipke: इस मामले में अभिजीत दिपके समेत पांच लोगों के खिलाफ औसा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। हालांकि, अभिजीत दिपके और उनके साथ मौजूद लोगों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और साफ होगी।

लातूर के सरकारी स्कूल से जुड़ा यह विवाद अब पुलिस तक पहुंच चुका है। सवाल यह है कि स्कूल परिसर में आखिर हुआ क्या था? पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.