CG Road Project Budget: छत्तीसगढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल, इन जिलों में होगा निर्माण, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया ऐलान

Ads

Chhattisgarh Road Project Budget: छत्तीसगढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल, इन जिलों में होगा निर्माण, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया ऐलान,

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 01:06 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 01:28 PM IST

CG Road Project Budget. Image Source- DD News Screen grab

HIGHLIGHTS
  • साय सरकार का तीसरा बजट पेश
  • कुल आकार ₹1.72 लाख करोड़
  • अधोसंरचना पर खास फोकस

रायपुरः CG Road Project Budget: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट ( CG Budget 2026) सदन में रखा। वित्त मंत्री ने बताया कि संकल्प की थीम पर आधारित यह बजट 172000 करोड़ रुपए का है।  इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। अंधोसंरचना (Infrastructure Budget CG 2026) के क्षेत्र में उन्होंने प्रदेश में कई सड़कों के निर्माण का ऐलान किया। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर लुचकी घाट से रामानुजगंज तक 7 करोड़ रुपये तथा बलरामपुर-रामानुजगंज रोड के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

CG Budget 2026 For Road: घोषित सड़क निर्माण कार्यों की सूची

क्रमांक जिला सड़क/परियोजना स्वीकृत राशि (करोड़ रुपये)
1 नारायणपुर जाटनूर से इतामपारा रोड (भैरमगढ़) 28
2 नारायणपुर कुतुल से ओरछा 20
3 बीजापुर इतुलवाड़ा से तुमनार 20
4 बीजापुर चेरपाल से कुटुमपाली 20
5 दंतेवाड़ा मुचनार से बारसुर 9
6 कांकेर ज्ञानी ढाबा से दुधावा 11
7 सुकमा कुंडना से मिचवार पुल 7
8 (एनएच-43) लुचकी घाट से रामानुजगंज 7
9 बलरामपुर बलरामपुर–रामानुजगंज रोड 10

CG Budget 2026: जानिए क्या है संकल्प का मतलब?

  • S – समावेशी विकास
  • A – अधोसंरचना
  • N – निवेश
  • K – कुशल मानव संसाधन
  • A – अन्त्योदय
  • L – लाइवलीहुड
  • P – पॉलिसी से परिणाम तक