CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई ADG सहित कई सीनियर अफसर, एक साथ 31 IPS अधिकारी इधर से उधर

Ads

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई ADG सहित कई सीनियर अफसर, 31 IPS Officers Transferred in Chhattisgarh

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 06:20 PM IST

CG IPS Transfer. image: IBC24 File

रायपुरः CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने एक साथ कई IPS अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग में आदेश जारी कर दिया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा के साथ अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है।

CG IPS Transfer: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 31 आईपीएस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को प्रदेश की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-