O. P. Choudhary on Budget 2026: ‘अंग्रेज जिस हाल में छोड़ कर गए थे’, केंद्रीय बजट पर बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

O. P. Choudhary on Budget 2026: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026 को देश के लिए “ऐतिहासिक और भविष्य गढ़ने वाला” बताया।

O. P. Choudhary on Budget 2026: ‘अंग्रेज जिस हाल में छोड़ कर गए थे’, केंद्रीय बजट पर बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

budget 2026/ image source: IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: February 1, 2026 5:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विकसित भारत मिशन पर जोर
  • हर सेक्टर में केंद्र का फोकस
  • रेल, जलमार्ग को नई रफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026 को देश के लिए “ऐतिहासिक और भविष्य गढ़ने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत के मिशन को जमीन पर उतारने वाला बजट है। बजट में विकास का विजन साफ तौर पर एक्शन प्लान के रूप में नजर आ रहा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Budget 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्या कहा ?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का फोकस इस बजट में हर सेक्टर पर समान रूप से दिखाई देता है। चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर हो, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार या परिवहन—हर क्षेत्र में ठोस योजनाओं के जरिए विकास को आगे बढ़ाने का रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से हाई स्पीड रेलवे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश के बड़े शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को तेज रफ्तार रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के समय रेलवे को जिस हालत में छोड़ा गया था, कांग्रेस सरकार के लंबे शासनकाल में उस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ। अब केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण, नई लाइनों और हाई स्पीड ट्रेनों के जरिए देश की परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बजट में जल मार्ग (वॉटरवेज) को दी गई प्राथमिकता को भी विकसित भारत के लक्ष्य के लिए बेहद अहम बताया। ओपी चौधरी ने कहा कि जल मार्ग न केवल सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्प है, बल्कि इससे लॉजिस्टिक्स लागत भी कम होगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बजट में जल परिवहन से जुड़ी योजनाएं आने वाले वर्षों में बड़े बदलाव लाने वाली हैं। स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में बजट की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल हब के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे, जिससे दूरदराज से पढ़ाई करने आने वाली छात्राओं को सहूलियत मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने पेश किया बजट

Union Budget 2026 Live देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को मोदी सरकार का आम बजट पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने 9वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है। पिछले चार वर्षों की तरह इस साल का बजट भी कागज रहित रूप में पेश किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। सीतारमण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाई।

Union Budget 2026 Live निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, ‘माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मैं यह बजट पेश कर रही हूं। बीते 12 साल के दौरान अनिश्चितताओं के बावजूद हमने स्थिर अर्थव्यवस्था को बनाए रखा है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं। आत्मनिर्भरता को प्रमुख उद्देश्य बनाए रखा है। आयात पर निर्भरता को घटाया है। हमने सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को इसका लाभ मिले, कृषि उत्पादकता बढ़े और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़े। इन उपायों की वजहों से सात फीसदी की विकास दर हासिल हुई है। इससे गरीबी उन्मूलन और लोगों के जीवन में सुधार हासिल हो सका है।’

वित्त मंत्री ने कहा- हम ऐसी बाहरी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जहां व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में है। नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है। भारत विकसित भारत की ओर विश्वास से भरे कदम उठाता रहेगा। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होकर अधिक से अधिक निर्यात करना होगा। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लोगों का साथ खड़े रहने के लिए आभार। हमारा लक्ष्य विकास का लाभ सभी वंचित वर्गों और महिलाओं तक सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।