Today Live Breaking News and Updates 16 September 2026: झीरम घाटी नरसंहार मामले में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार
Today Live Breaking News and Updates 16 September 2026: झीरम घाटी नरसंहार मामले में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार
Today Live Breaking News and Updates 16 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 16 September 2026 जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी 10 आरोपियों को शनिवार को दोषी ठहराया। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आज 16 सितंबर को सभी आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी।
NIA की विशेष अदालत ने 10 लोगों को ठहराया था दोषी
NIA की विशेष अदालत द्वारा 10 लोगों को आरोपी बनाए जाने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद चौधरी ने बताया था कि जगदलपुर में एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभय सिंह राजपूत की अदालत ने दो महिलाओं समेत सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था।
झीरम केस में 10 दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा #JhiramValleyCase | #JhiramGhati | #JhiramCase | Jhiram Valley Casehttps://t.co/yfmhgITqFZ
— IBC24 News (@IBC24News) September 16, 2026

Facebook


