Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें

Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें

Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें

Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें/image: IBC24 File

Modified Date: September 16, 2026 / 09:38 am IST
Published Date: September 16, 2026 9:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • 100+ छात्राओं का प्रदर्शन, छात्राएं 7 किमी पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पहुंचीं
  • वार्डन-सहायक वार्डन हटे, शिकायतों के बाद प्रशासन ने दोनों को हटा दिया।
  • छात्रावास की जिम्मेदारी फिलहाल नायब तहसीलदार को मिली

बड़वानी। Barwani Student Protest News: निवाली के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (Kasturba Gandhi Girls Hostel) की 100 से अधिक छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं। छात्राएं करीब 7 किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए बड़वानी जिला मुख्यालय की ओर निकल पड़ीं। छात्राओं की मांग थी कि छात्रावास की वार्डन और सहायक वार्डन को हटाया जाए। करीब 7 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद वार्डन और सहायक वार्डन को हटा दिया गया है। मांग पूरी होने पर छात्रों ने रात 11 बजे प्रदर्शन समाप्त किया।

छात्रावास में व्यवस्थाओं को लेकर थी शिकायतें (Assistant Warden Removed)

Girls Hostel Protest MP दरअसल, शाम करीब 4 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, निवाली की 100 से अधिक छात्राएं कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़ीं। छात्राओं ने छात्रावास में खाना, नाश्ता और पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें बताईं और वार्डन व सहायक वार्डन को हटाने की मांग की। करीब 7 किलोमीटर पैदल चलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को रोककर समझाइश दी और उनसे बातचीत की, लेकिन छात्राएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। इसके बाद छात्राओं ने धरना शुरू कर दिया।

छात्रावास की जिम्मेदारी अब नायब तहसीलदार को (Barwani Latest News)

Barwani Student Protest News एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कई घंटे तक बातचीत का दौर चला। करीब 7 घंटे बाद प्रशासन की ओर से लिखित आदेश दिखाया गया, जिसके बाद रात करीब 11 बजे छात्राओं ने अपना धरना समाप्त किया। प्रशासन ने छात्राओं को वापस छात्रावास पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की। वहीं, फिलहाल छात्रावास की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.