Transfer and Posting Ban Notification: कर्मचारियों के ट्रांसफर और निलंबन पर पूरी तरह लगी रोक.. CM ने दिया आर्डर, जानें क्यों जारी किया गया आदेश
इस राजस्व महा-अभियान को देखते हुए सरकार की तरफ से आदेशित किया गया है कि, राजस्व कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा। उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी नहीं होगी। राजस्व एवं …

Transfer and Posting Ban Notification
- बिहार में राजस्व कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक
- 20 सितम्बर तक निलंबन की अनुमति नहीं
- राजस्व महा-अभियान के कारण लिया गया निर्णय
Transfer and Posting Ban Notification: पटना: बिहार में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव संपन्न होने है। केंद्रीय चुनाव आयोग किसी भी दिन चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान कर सकती है। हालांकि राजनीतिक दलों ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपनी कमर कस ली है और मतदाताओं तक पहुँच बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। बिहार में जदयू और राजद सीधे तौर पर आमने सामने है। राजद के नेता तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर हर दिन हमले कर रहे है। वे इन दिनों राहुल गाँधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो रहे है। तेजस्वी एक तरफ जहां मतदाताओं से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील कर रहे है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी कर रहें है।
बात करें जदयू की तो सत्ता के साथ जनता दल यूनाइटेड की पार्टी इकाई ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ने की अपनी तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। इन्हीं में से एक है राजस्व महा-अभियान।
क्या है राजस्व महा-अभियान?
Transfer and Posting Ban Notification: बिहार सरकार के मुताबिक़ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आपके जमीन के रिकॉर्ड (अभिलेख) की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु एक विशेष "राजस्व महा-अभियान" का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर/ पंचायत तक पहुँच कर आपके भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है।
बताया गया है कि, 16 अगस्त, 2025 से 15 सितम्बर, 2025 विभाग द्वारा गठित दल घर-घर आकर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो आवश्यक हो, वह आवेदन प्रपत्र वितरित करेगी। मौज़ा में दल के जाने की तिथि की जानकारी आपको आपके अंचल के माइक्रो प्लान से मिलेगी। यह प्रपत्र बिहारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध राजस्व महा-अभियान लिंक पर क्लिक कर भी प्रिंट किया जा सकता है। इसके साथ ही 19 अगस्त, 2025 से 20 सितम्बर, 2025 तक प्रत्येक पंचायत सरकार भवन या पंचायत के अन्य सरकारी भवन में हल्कावार विशेष शिविर लगाए जाएँगे। इन शिविरों में आप अपने भरे हुए आवेदन प्रपत्र जरूरी कागजातों के साथ जमा कर सकते हैं।
सीएम का बड़ा आदेश जारी
Transfer and Posting Ban Notification: इस राजस्व महा-अभियान को देखते हुए सरकार की तरफ से आदेशित किया गया है कि, राजस्व कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा। उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी नहीं होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने गुरुवार को सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। कहा है कि हाल में जिन राजस्व कर्मियों का एक अंचल से दूसरे अंचल में स्थानांतरण हुआ है, उन्हें अभी उनके पुराने हल्के में ही रखा जाए। पत्र में कहा गया है कि महा अभियान की सफलता में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए 20 सितम्बर तक कोई भी निलंबन या अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी, जब तक कि परिस्थिति अत्यंत अपरिहार्य न हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजस्व महा-अभियान की सुचारुता सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसफर पर रोक लगाई गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar Govt Bans Transfers & Suspensions Till Sept 20 Amid Revenue Campaign Rollout
ब्यूरोक्रेसी
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm