Korba Chori News: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी, आधी रात इतने लाख का गुटखा और सिगरेट ले उड़े चोर, नहीं लगी पुलिस को भनक

Korba Chori News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएसईबी पुलिस चौकी से लगे मुख्य मार्ग पर स्थित जय माँ दुर्गा डेली नीड्स नामक चाय व जनरल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बेखौफ अंदाज में सेंधमारी कर डाली।

Korba Chori News: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी, आधी रात इतने लाख का गुटखा और सिगरेट ले उड़े चोर, नहीं लगी पुलिस को भनक

korba news


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: March 3, 2026 / 05:08 pm IST
Published Date: March 3, 2026 2:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस चौकी के पास चोरी
  • छज्जा तोड़कर लाखों पार
  • सुबह खुला बड़ा राज

Korba Chori News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएसईबी पुलिस चौकी से लगे मुख्य मार्ग पर स्थित जय माँ दुर्गा डेली नीड्स नामक चाय व जनरल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बेखौफ अंदाज में सेंधमारी कर डाली। चोरों ने दुकान का छज्जा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पान मसाला, महंगे सिगरेट सहित करीब 1 लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

Korba News: दुकान खोलने पहुंचे तब पता चला क्या-क्या हुआ

घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब दुकान संचालक अशोक सिंह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। सामने टूटा हुआ छज्जा, अंदर बिखरा सामान और खाली पड़े रैक देखकर वे सन्न रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी इतनी नजदीक है, तब भी यदि चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल जाएं, तो सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत खुद सामने आ जाती है। खास बात यह भी है कि हाल ही में होली पर्व को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी थी।

2 नाबालिग समेत 3 लोग को गिरफ्तार किया

वहीं ऐसे ही 5 दुकानों में चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 लोग को गिरफ्तार किया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि चेतावनियों और फ्लैग मार्च के बावजूद आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या रात में गश्त व्यवस्था कमजोर है या फिर अपराधियों को किसी तरह का डर ही नहीं रहा ? फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर सीधा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।