Vande Bharat: धान खरीदी को लेकर प्रदेश में नहीं थम रहा सियासी घमासान, फिर आमने-सामने आई कांग्रेस-भाजपा

Vande Bharat: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने सरकार पर किसनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

Vande Bharat: धान खरीदी को लेकर प्रदेश में नहीं थम रहा सियासी घमासान, फिर आमने-सामने आई कांग्रेस-भाजपा

Vande Bharat | Photo Credit: IBC24.in

Modified Date: March 3, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: March 3, 2026 11:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वार जारी है।
  • कांग्रेस ने मंगलवार को एक कार्टून पोस्टर जारी कर राज्य सरकार पर आरोप लगाया।

Vande Bharat: रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वार जारी है। कांग्रेस ने मंगलवार को एक कार्टून पोस्टर जारी कर राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि, सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 3 हजार 906 रुपये का नुकसान पहुंचाया है। (Vande Bharat) पोस्टर में CM विष्णु देव को किसानों को ‘चूना लगाते’हुए दर्शाया गया है।

इसके जवाब में भाजपा ने भी पोस्टर जारी कर पलटवार किया कि, प्रदेश के किसानों को बरगलाकर कांग्रेस सरकार (Vande Bharat)  में पूर्व CM भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत मालामाल हुए। भाजपा के पोस्टर में इन नेताओं को दर्शाया गया है।

Vande Bharat: मामले में पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि, भाजपा की डबल इंजन सरकार शुरू से किसानों को चूना लगा रही है। भाजपा ने 3100 रुपए में 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा पूरा नहीं किया। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, भाजपा ने किसानों से किया अपना वादा पूरा किया। कांग्रेस नेता किसानों (Vande Bharat)  को बरगला रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.