IPS Amit Kumar News: छत्तीसगढ़ पुलिस के ADG इंटेलिजेंस का दिल्ली में सम्मान.. गृहमंत्री अमित शाह के हाथों राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, जानें कौन हैं अमित कुमार..
एडीजी अमित कुमार को यह पुरस्कार उनकी अनुकरणीय सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए दिया गया है। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस और उनके सहयोगियों के …
Chhattisgarh cadre IPS Amit Kumar News
Chhattisgarh cadre IPS Amit Kumar News : नई दिल्ली : राज्य पुलिस के खुफिया विभाग के प्रमुख, एडीजी अमित कुमार को आज नई दिल्ली में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।
सीबीआई में अहम योगदान
अमित कुमार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक (नीति) के रूप में कार्य किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच का नेतृत्व किया। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव से जुड़े चारा घोटाले की जांच भी शामिल है। अमित कुमार डायरेक्ट पीएमओ को रिपोर्ट करने वाले पॉलिसी विभाग के संयुक्त निदेशक पद पर भी रह चुके हैं।
शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि
Chhattisgarh cadre IPS Amit Kumar News : अमित कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार राज्य के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी से बीटेक की डिग्री हासिल की और पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 98वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस का पद प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ में सेवाएं
अमित कुमार ने छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत छह जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्य किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और जांच कौशल ने उन्हें राज्य और देश दोनों में ख्याति दिलाई।
सीबीआई में 12 साल का अनुभव
Chhattisgarh cadre IPS Amit Kumar News : सीबीआई में अपने 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई जटिल और संवेदनशील मामलों को सुलझाया। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
विशिष्ट सेवा का सम्मान
एडीजी अमित कुमार को यह पुरस्कार उनकी अनुकरणीय सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए दिया गया है। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस और उनके सहयोगियों के लिए भी गर्व का क्षण है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh cadre IPS Amit Kumar News, President's medal awarded by Amit Shah
ब्यूरोक्रेसी
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm