अदाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में 510 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजनाएं शुरू कीं

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में 510 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजनाएं शुरू कीं

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में 510 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजनाएं शुरू कीं
Modified Date: March 23, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: March 23, 2026 12:29 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में 510 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजनाएं शुरू कर दी हैं।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इन संयंत्रों के चालू होने के साथ ही उसकी कुल संचालित नवीकरणीय बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 17,982.3 मेगावाट हो गई है। ये 510.1 मेगावाट की कुल क्षमता वाली बिजली परियोजनाएं उसकी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से चालू की गई हैं।

आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद इन संयंत्रों को 22 मार्च से चालू करने और बिजली उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में