Narendra Modi Longest Serving Head: पीएम नरेंद्र मोदी ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड.. पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर कई राज्यों के CM को छोड़ा पीछे.. देखें पूरी लिस्ट
Narendra Modi Longest Serving Head: प्रधानमंत्री मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित नेता, 8,932 दिन पूरे कर लिए।
Narendra Modi Longest Serving Head || Image- The News Mill file
- मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता
- गुजरात और भारत में कुल 8,932 दिन
- पवन चामलिंग को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली: अपने सबसे लम्बे कार्यकाल, सबसे ज्यादा सम्मान जैसे रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले किसी भी निर्वाचित सरकार के प्रमुख बन गए हैं। (Narendra Modi Longest Serving Head) उन्होंने कुल 8,932 दिन सार्वजनिक कार्यालय में पूरा कर लिया है। यह समय उनकी गुजरात के मुख्यमंत्री (2001–2014) और प्रधानमंत्री (2014–वर्तमान) के पदों को मिलाकर है। पीएम मोदी अब अपने नेतृत्व के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में 8,930 दिन सेवा दी थी।
भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं के नाम
नरेंद्र मोदी – 8,932 दिन
गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर मोदी अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित नेता बन गए हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बने, वे पहले गैर-कांग्रेस नेता हैं जिन्होंने लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया था। 2024 में उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
पवन कुमार चामलिंग – 8,930 दिन
सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे चामलिंग ने लगभग 25 साल (1994–2019) तक राज्य के मुखिया के तौर नेतृत्व किया। (Narendra Modi Longest Serving Head) उनका कार्यकाल स्थिरता और राज्य के आधुनिकीकरण के प्रयासों के लिए याद किया जाता है।
नवीन पटनायक – 8,848 दिन
ओड़िशा के 14वें मुख्यमंत्री पटनायक ने 2000 से 2024 तक राज्य का नेतृत्व किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन, सामाजिक कल्याण और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया। हालांकि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को बड़े हार का सामना करना पड़ा और नवीन बाबू को सीएम पद छोड़ना पड़ा।
ज्योति बसु – 8,234 दिन
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु ने 1977 से 2000 तक राज्य का नेतृत्व किया। वे राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बने। हालाँकि उनकी विदाई के साथ ही वाम सियासत पश्चिम बंगाल में पिछड़ गया और फिलहाल ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री है।
गेगोंग अपांग – 8,200+ दिन
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अपांग ने 1980 से 2016 तक कई कार्यकालों में राज्य का नेतृत्व किया। (Narendra Modi Longest Serving Head) कुल मिलाकर तीन दशकों से अधिक सेवाएं दी।
लाल थांवाल – 8,000+ दिन
मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लाल थांवाल ने 1984 से 2018 तक कई कार्यकालों में राज्य का नेतृत्व किया।
मणिक सरकार – 7,000+ दिन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार ने 1998 से 2018 तक दो दशकों तक राज्य का नेतृत्व किया।
जवाहरलाल नेहरू – 6,130 दिन
भारत के पहले प्रधानमंत्री ने 1947 से 1964 तक लगातार पद संभाला, और सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने।
शीला दीक्षित – 5,845 दिन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने 1998 से 2013 तक शहर का नेतृत्व किया। (Narendra Modi Longest Serving Head) उनका कार्यकाल शहरी नवीनीकरण, मेट्रो विस्तार और नागरिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए याद किया जाता है।
एम. करुणानिधि – 5,840 दिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि ने 1969 से 2011 तक कई कार्यकालों में राज्य का नेतृत्व किया।
साथी नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनायें
पीएम नरेंद्र मोदी की इस उपलब्धि पर सरकार में उनके मातहत साथियों उन्हें बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट प्रतिबद्धता पर आधारित एक मील का पत्थर। आज, प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार प्रमुख बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी के 8,931 दिनों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अभूतपूर्व विश्वास और अद्वितीय सेवा पर निर्मित एक दुर्लभ विरासत।”
A milestone rooted in service, hard work and unwavering commitment.
Today, PM @narendramodi Ji surpasses the 8,930-day record of former Sikkim CM Pawan Kumar Chamling, becoming the longest-serving head of a government in India.
PM Modi Ji’s 8,931 days in public life, first as…
— Amit Shah (@AmitShah) March 22, 2026
इसी तरह भाजपा सांसद रवि किशन ने नरेंद्र मोदी के भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड पर कहा, (Narendra Modi Longest Serving Head) “हमें अपने प्रधानमंत्री पर बहुत गर्व है। वे एक आदर्श प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में सही दिशा में काम किया है। ”
VIDEO | Delhi: BJP MP Ravi Kishan during the Parliament Budget Session on Narendra Modi becoming the longest-serving head of government in India, says, “We are very proud of our Prime Minister. He is an ideal PM. He has worked in the right direction over the last 11 years, has a… pic.twitter.com/gAwnRjchlv
— Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि, “नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं। राष्ट्र और उसकी जनता के प्रति अटूट समर्पण ही प्रधानमंत्री मोदी जी का आदर्श है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके समर्पित नेतृत्व तक, उनका जीवन सेवा का निरंतर सफर रहा है।”
रक्षा मंत्री ने आगे लिखा, “आज उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। (Narendra Modi Longest Serving Head) राष्ट्राध्यक्ष के रूप में 8,931 दिनों तक सार्वजनिक पद पर रहने का यह क्षण राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मोदी जी को हार्दिक बधाई।”
Defence Minister, Rajnath Singh (@rajnathsingh) posts, “Prime Minister Shri @narendramodi is now the longest-serving head of a government in India. Pure devotion to the nation and its people defines PM Modi Ji. From his unwavering commitment as the Chief Minister of Gujarat to… pic.twitter.com/UJQLzD3c1e
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
यह भी पढ़ें:-
मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री
टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Facebook


