Today Gold Price: गहने खरीदने वालों के लिए शानदार मौका! एक ही बार में इतने हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Today Gold Price: गहने खरीदने वालों के लिए शानदार मौका! एक ही बार में इतने हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Today Gold Price: गहने खरीदने वालों के लिए शानदार मौका! एक ही बार में इतने हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

(Today Gold Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 23, 2026 / 12:46 pm IST
Published Date: March 23, 2026 12:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • MCX पर सोना 8,089 रुपये गिरकर 1,36,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा
  • पिछले सप्ताह भी सोना 13,974 रुपये यानी 8.82% टूटा था
  • वैश्विक बिकवाली, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और मुद्रास्फीति की आशंकाओं से कीमतों में गिरावट जारी

नयी दिल्ली: Today Gold Price वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को 8,089 रुपये टूटकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। वैश्विक स्तर पर बिकवाली, बढ़ती मुद्रास्फीति की आशंकाओं और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 8,089 रुपये या 5.6 प्रतिशत घटकर 1,36,403 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Today Gold Price News सोना पिछले सप्ताह 13,974 रुपये यानी 8.82 प्रतिशत टूटकर करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विश्लेषकों का कहना है कि कीमती धातु की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और लगातार चौथे सप्ताह भी इसमें गिरावट जारी रहने के आसार हैं। चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा कि सोमवार को सोने की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई।

चांदी 15,043 रुपये सस्ती

वहीं बात करें चांदी की तो सोमवार को एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले शुक्रवार के बंद 2,26,772 रुपये प्रति किलो की तुलना में फिसलकर 2,11,729 रुपये पर आ गया। यानी एक किलो चांदी 15,043 रुपये सस्ती हो गई।

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण मुद्रास्फीति की आशंकाओं और निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि की अटकलों के बीच लगातार चौथे सप्ताह भी इसमें गिरावट जारी रहने के आसार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने का वायदा भाव 202.4 डॉलर या 4.42 प्रतिशत घटकर 4,372.5 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।