एयरटेल पेमेंट्स बैंक का लाभ 2025-26 में 73 प्रतिशत बढ़कर 109 करोड़ रुपये पर

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का लाभ 2025-26 में 73 प्रतिशत बढ़कर 109 करोड़ रुपये पर

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का लाभ 2025-26 में 73 प्रतिशत बढ़कर 109 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 20, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: May 20, 2026 7:16 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) एयरटेल पेमेंट्स बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 73 प्रतिशत बढ़कर 109 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक का शुद्ध लाभ 63 करोड़ रुपये था।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उसका राजस्व 18.4 प्रतिशत बढ़कर 3,207 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2,709 करोड़ रुपये था।

बैंक ने बताया कि ग्राहकों के खाते में शेष राशि 26 प्रतिशत बढ़कर 4,612 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुब्रत बिस्वास ने कहा, “इस वर्ष हमारा मजबूत प्रदर्शन ग्राहकों के निरंतर विश्वास और हमारे व्यापारिक मॉडल की मजबूती को बताता है….। हमारा ध्यान एक ऐसे डिजिटल बैंक के निर्माण पर केंद्रित है जो भारत की बदलती वित्तीय आवश्यकताओं को सार्थक रूप से पूरा कर सके।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में