एयरटेल अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा करेगा प्रदान

एयरटेल अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा करेगा प्रदान

एयरटेल अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा करेगा प्रदान
Modified Date: January 29, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: January 29, 2026 11:02 am IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त पहुंच प्रदान करने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी। इससे ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाली सोशल मीडिया सामग्री, विपणन सामग्री, लघु वीडियो और अन्य सामग्री डिजाइन कर सकेंगे।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कृत्रिम मेधा (एआई)-संचालित डिजाइन उपकरण तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। इससे भारतीय दूरसंचार संचालक अपने डिजिटल परिवेश में उपयोगकर्ता जुड़ाव को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

एयरटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि करीब 4,000 रुपये के एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की एक वर्ष की मुफ्त सेवा से ग्राहक अपनी रचनात्मकता को व्यक्त कर पाएंगे और पेशेवर-गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार कर सकते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम ‘सब्सक्रिप्शन’ सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इनमें मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहक शामिल हैं। उपयोगकर्ता एयरटेल थैंक्स ऐप में ‘लॉग इन’ करके भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"