अम्बर ग्रुप को जल्द दो अरब डॉलर के राजस्व की उम्मीद, 6,750 करोड़ रुपये करेगा निवेश

अम्बर ग्रुप को जल्द दो अरब डॉलर के राजस्व की उम्मीद, 6,750 करोड़ रुपये करेगा निवेश

अम्बर ग्रुप को जल्द दो अरब डॉलर के राजस्व की उम्मीद, 6,750 करोड़ रुपये करेगा निवेश
Modified Date: June 27, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: June 27, 2026 7:00 pm IST

नोएडा, 27 जून (भाषा) अम्बर ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जसबीर सिंह ने शनिवार को कहा कि कंपनी को निकट भविष्य में दो अरब डॉलर के राजस्व स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि कंपनी के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा रेलवे एवं रक्षा कारोबार में मजबूत प्रदर्शन के दम पर होगी।

अम्बर ग्रुप ने वित्त वर्ष 2025-26 में 12,306.63 करोड़ रुपये (लगभग 1.3 अरब डॉलर) का एकीकृत राजस्व दर्ज किया था।

कंपनी ने शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अपनी विनिर्माण इकाइयों के लिए भूमि पूजन किया। इन परियोजनाओं में कुल लगभग 6,785 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

इन परियोजनाओं में एसेन्ट-के सर्किट के संयुक्त उद्यम के माध्यम से स्थापित की जा रही हाई-डेंसिटी इंटरकनेक्ट (एचडीआई) प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) और सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट विनिर्माण इकाई के साथ-साथ अम्बर एंटरप्राइजेज की विस्तारित एयर कंडीशनर एवं उसके कलपुर्जों की विनिर्माण इकाई भी शामिल है।

सिंह ने कहा कि कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार इस समय 40-45 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है, जबकि रेलवे और रक्षा कारोबार की वृद्धि दर 30-35 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हालांकि, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के कारोबार में मांग की सुस्ती, लाभांश पर दबाव और मौसम संबंधी उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं।

दो अरब डॉलर के राजस्व लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वह अभी कोई अनुमान साझा नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि कंपनी के तीनों कारोबार में वृद्धि हो रही है और उसे उम्मीद है कि वह बहुत जल्द इस लक्ष्य तक पहुंच जाएगी।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में