Champat Rai Resignation News Denied : क्या चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नहीं दिया इस्तीफा? महंत दिनेंद्र दास के इस बड़े बयान से राम मंदिर चंदा विवाद में आया नया मोड़
राम मंदिर ट्रस्ट में वरिष्ठ पदाधिकारियों के कथित इस्तीफों की खबरों के बीच महंत दिनेंद्र दास ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी इस्तीफे की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और बिना पुष्टि के खबरें चलाना उचित नहीं है।
Champat Rai Resignation News Denied / Image Source : SCREENGRAB
- महंत दिनेंद्र दास ने इस्तीफों की खबरों को भ्रामक बताया।
- कहा- किसी भी इस्तीफे की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।
- चंपत राय के कार्यकाल और विकास कार्यों का किया बचाव।
अयोध्या: Champat Rai Resignation News Denied : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने इन तमाम दावों और कयासों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें पूरी तरह भ्रामक करार दिया है।
आधिकारिक सूचना मिलने से किया इनकार
महंत दिनेंद्र दास ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ट्रस्ट के किसी भी वरिष्ठ सदस्य या पदाधिकारी के इस्तीफे के संबंध में अब तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही खबरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी ठोस तथ्य और पुष्टि के ऐसी बातें प्रसारित करना कतई उचित नहीं है।
चंपत राय के कामकाज का किया पुरजोर बचाव
महंत दिनेंद्र दास ने कथित दबाव में इस्तीफे की खबरों को खारिज करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा, “चंपत राय के कार्यकाल में मंदिर परिसर के भीतर बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। जहां तक वित्तीय लेन-देन या गड़बड़ी के आरोपों का सवाल है, मुझे ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है जिससे उनके काम में कोई कमी साबित होती हो।” उन्होंने आगे जोड़ा कि किसी के दबाव में आकर पद छोड़ना सही नहीं है।
चर्चा के बाद ही सामने आएगा कोई भी फैसला
महंत दिनेंद्र दास ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर ट्रस्ट एक जिम्मेदार संस्था है और यदि भविष्य में ऐसा कोई बड़ा निर्णय लिया भी जाता है, तो वह ट्रस्ट के सभी सदस्यों के बीच आपसी बैठक और विस्तृत चर्चा के बाद ही आधिकारिक रूप से सामने आएगा। उन्होंने विपक्ष और आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन बिना किसी पुख्ता सबूत के गंभीर आरोप लगाना पूरी तरह गलत है।
ये भी पढ़ें
- Mahant Sant Ramdas Passes Away: नहीं रहे हनुमानगढ़ी के महंत, निधन पर मुख्यमंत्री की भी आंखें हुई नम, संत समाज में शोक की लहर
- Delhi Woman Porsche Video: ‘ये है असली Desi Baddie’, सिर पर दुपट्टा..हाथ में पोर्श का स्टीयरिंग, देसी अंदाज में निकली महिला, वीडियो देख आप भी रह जाएंग हैरान
- Gold Price Today 24 Carat: 13000 रुपए सस्ता हुआ सोना , चांदी भी 2.40 लाख प्रति किलो, नहीं मिलेगा गहना बनवाने का इससे सुनहरा अवसर

Facebook


