अनंत अंबानी ने जन्मदिन पर सामाजिक-धार्मिक संगठनों को दान देने की घोषणा की

अनंत अंबानी ने जन्मदिन पर सामाजिक-धार्मिक संगठनों को दान देने की घोषणा की

अनंत अंबानी ने जन्मदिन पर सामाजिक-धार्मिक संगठनों को दान देने की घोषणा की
Modified Date: April 9, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: April 9, 2026 10:28 pm IST

(तस्वीर के साथ)

जामनगर, नौ अप्रैल (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने अपने 31वें जन्मदिन से पहले गुजरात में विभिन्न धार्मिक ट्रस्ट, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों और सामाजिक संगठनों को दान देने की घोषणा की है।

अंबानी गुजरात के द्वारका, सोमनाथ, अंबाजी एवं सालंगपुर जैसे धार्मिक स्थलों पर कई परोपकारी पहल के साथ अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनका जन्मदिन 10 अप्रैल को मनाया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि द्वारका में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बहुमंजिला यात्री भवन बनाया जाएगा। इसके साथ द्वारका शारदापीठ में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे।

इसके अलावा, अंबाजी में बनने वाले यात्री भवन में 17 कमरों का एक तल बनाया जाएगा और मंदिर में एक वर्ष तक ‘भोजन प्रसाद सेवा’ चलाई जाएगी, जिससे करीब 26 लाख श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

इसी तरह सोमनाथ मंदिर में भी एक वर्ष तक सुबह-शाम भोजन प्रसाद सेवा आयोजित की जाएगी, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को फायदा होगा।

इसके अलावा, सालंगपुर के श्री कष्टभंजनदेव हनुमानजी मंदिर और जामनगर जिले के सेतलूस में गौशालाएं खोलने की भी प्रतिबद्धता जताई गई है।

बयान के मुताबिक, शैक्षणिक ढांचे के उन्नयन, गौशालाओं की स्थापना, सामुदायिक भोज, जामनगर रिफाइनरी के नजदीकी गांवों में साड़ी वितरण और ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई गई है।

इसके अलावा, अंबानी ने गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई पहल, शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार और सामुदायिक भोज के आयोजन की भी योजना बनाई है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में